Kalayat Grain Market Kaithal : कलायत अनाजमंडी में पहुंची साढ़े 52 हजार क्विंटल पीआर धान, 45500 क्विंटल की हो चुकी खरीद

0
222
शनिवार को धान की फसल से लबालब भरी कलायत अनाज मंडी।
शनिवार को धान की फसल से लबालब भरी कलायत अनाज मंडी।

Aaj Samaj (आज समाज), Kalayat Grain Market Kaithal, मनोज वर्मा, कैथल:

कलायत अनाज मंडी में धान का सीजन धीरे धीरे चरम पर पहुंचने लगा है तथा मंडी धान से अटनी शुरू हो गई है। खरीदी गई धान का उठान कम होने के कारण किसानों को अपनी फसल डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा एक अक्तूबर से पीआर धान खरीद के निर्देशों के बाद शनिवार 7 अक्तूबर तक अनाज मंडी में कुल पीआर धान 52000 क्विंटल धान पहुंची तथा 45500 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा दूसरी अन्य 1509 किस्म की 33500 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।

उठान कम होने के कारण किसानों को फसल डालने में आ रही परेशानी

शनिवार तक 950 क्ंिवटल कपास की खरीद हो चुकी है। मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि अनाज मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए अनाज मंडी में बिजली-पानी, शौचालय व ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। धान लेकर पहुंच रहे किसानों की धान की खरीद सुचारु रूप से की जा रही है। धान की दो सरकारी एजेंसियों खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व हैफेड विभाग द्वारा खरीद की जा रही है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 55 प्रतिशत व हैफेड विभाग 70 प्रतिशत उठान किया जा चुका है।

उठान की गति धीमा होने के कारण किसानों को अपनी फसल डालने में कठिनाई का सामना करना पड रहा है। उठान धीमा होने पर दोनों एजेंसियों को पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने किसानों से धान की फसल को साफ कर व सुखाकर लाने की अपील की ताकि धान की खरीद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि किसानों को मंडी मेंं धान डालने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़े  : Aam Aadmi Party : खट्टर सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है: बलविंदर सिंह

यह भी पढ़े  : Chandigarh and Haryana Journalist Union : यशपाल कादियान जिलाध्यक्ष व रतनमान बने चंडीगढ़ एण्ड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के चेयरमैन

Connect With Us: Twitter Facebook