सेवा मंडल ने खाटू धाम में दिया जागरण का निमंत्रण

0
371
Seva Mandal Invited Jagran in Khatu Dham
Seva Mandal Invited Jagran in Khatu Dham

HEADLINES :

  • धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा छठा श्री श्याम वन्दना महोत्सव
  • साध्वी पूर्णिमा और भजन सम्राट लखवीर सिंह लख्खा देंगें मुख्य प्रस्तुति
  • स्वयं श्याम बाबा खाटू वाले और कांग्रेस के रणदीप सुर्जेवाला होंगे विशेष अतिथि

मनोज वर्मा, Kaithal News: श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल कैथल के 15 सदस्यों के एक दल ने खाटू जी धाम में बाबा श्याम खाटू वाले को जागरण का निमंत्रण दिया। कैथल में आयोजित होने वाले छठे श्री श्याम वंदना महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण दिया।

भजनों से होगी श्याम वंदना

Seva Mandal Invited Jagran in Khatu Dham
Seva Mandal Invited Jagran in Khatu Dham

संस्था के प्रधान प्रवीन जिंदल, महासचिव सुभाष जिंदल व श्याम भक्त ईश्वर गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल कैथल की ओर से छठा श्री श्याम वंदना महोत्सव 11 जून दिन शनिवार को स्थानीय महाराजा सूरजमल स्टेडियम जाट मैदान करनाल रोड पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। श्री श्याम नाम की मंगल मेहंदी की रस्म 9 जून वीरवार को स्थानीय श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक में आयोजित होगी।

इस अवसर पर भजन गायिका प्रियंका मालरा भजनों से श्याम वंदना करेंगी। पावन निशान यात्रा शुक्रवार 10 जून को सायं 3 बजे स्थानीय सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक से ही आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं श्री श्याम बाबा खाटू वाले और विशेष अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुर्जेवाला होंगे।

साध्वी पूर्णिमा और लखवीर लख्खा देंगें प्रस्तुति

मंडल के प्रधान प्रवीन जिंदल ने बताया कि इस निशान यात्रा में जो भी निशान चढ़ाए जाएंगें वे खासतौर पर रिंगस से तैयार करवाए गए हैं। जिनकी शोभा देखते ही बनती है। ये निशान इस निशान यात्रा को और भी भव्य बनाएंगें। इस श्याम वंदना महोत्सव में सुप्रसिद्व भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा श्री धाम वृंदावन बरसाना से और भजन सम्राट लखवीर सिंह लख्खा मुंबई वाले अपने भजनों से श्याम बाबा का गुणगान करेंगें।

इनका रहेगा सानिध्य

खाटू धाम से बाबा के परम सेवक पुरूषोतम शर्मा के सानिध्य में यह सारा श्याम वन्दना महोत्सव मनाया जाएगा। उन्हीं के सानिध्य में बाबा की पावन आरती और श्रृगांर करवाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रवीन जिदंल, महासचिव सुभाष जिंदल, ईश्वर गुप्ता, सदस्य अतुल गोयल, अमित चौधरी, अशोक बंसल, राजेश वर्मा, सोम प्रकाश, रूलदू राम सिंगला, संदीप गोयल, कपिल गोयल, नरेश गोयल, विजय कंसल व लीना गोयल मुख्य रूप से उपस्थ्ति थे।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल