• बस अड्डे पर रही महिलाओं की सुबह से ही भारी भीड़
  • बाजारों में रही खूब चहल पहल

मनोज वर्मा, Kaithal News:
देश भर में प्रसिद्व रक्षा बंधन का पावन त्यौहार आज कैथल मेंं भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा करने का तौहफा दिया था। जिसके चलते सुबह से ही बस अड्डे पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह से ही अपने घर की महिलाओं को बस अड्डे पर छोडऩे आते हुए और यहां से रिश्तेदारों को अपने घर ले जाते हुए देखे गए।

बसों में मुफ्त यात्रा के चलते बसों में पांव तक रखने की जगह नहीं थी। वहीं बस अड्डे पर पुलिस की भी पूरी मुस्तैदी देखने को मिली। हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ साथ होम गार्डस के जवान भी पूरी मुस्तैदी से यात्रियों की हिफाजत के लिए दिखाई दे रहे थे। छुट पुट घटनाओं को छोडक़र रक्षा बंधन का त्यौहार काफी शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया।

बाजारों में रही खूब चहल पहल

आज रक्षा बंधन के त्यौहार पर शहर के मुख्य बाजारों में काफी चहल पहल देखने को मिली। बाजारों में रौनक देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। महिलाओं तथा बच्चों ने खूब जमकर आज बाजारों में खरीददारी की। खाने पीने की दुकानों पर अधिक भीड़ भाड़ देखने को मिली। वहीं रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाएं काफी खरीददारी करते हुए देखी गई।

बसों में रही भारी भीड़

सरकार द्वारा रक्षा बंधन के त्यौहार पर मुफ्त यात्रा का ऐलान पहले की तरह से इस बार भी किया। मगर बसों की संख्या में न तो पहले ईजाफा किया गया और ना ही अबकी बार ईजाफा किया गया। अधिकांश रूटों पर बसों की इंतजार करते हुए महिलाएं देखी गई। बस अड्डे पर काफी देर बार बसों को चलाया गया। बसों में महिलाओं की भीड़ के चलते पुरूष यात्रियों को आज खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। अधिकांश बसों में पुरूष यात्रि खड़े नजर आए वहीं दूसरी तरफ आज बसों में महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने सीटों पर पूरा कब्जा जमाए रखा।

भाइयों की लंबी उम्र की कि कामना

रक्षा बंधन के पावन त्यौहार पर आज बहनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं दूसरी तरफ भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का प्रण भी लिया। स्मरण रहे कि रक्षा बंधन का त्यौहार भाईयों की लंबी उम्र की कामना के लिए ही मनाया जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी बहनों की ताहउम्र हिफाजत का प्रण लेते हैं।

ये भी पढ़ें : जन कल्याण मंच व सनातन धर्म संगठन द्वारा 14 अगस्त को शहर में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा