Kaithal News : खोखली घोषणाओं ने बढ़ाई लोगों की समस्याएं-माजरा

0
127
Hollow announcements increased people's problems - Majra
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रांतीय अध्यक्ष रामपाल माजरा संबोधित करते हुए
(Kaithal News) कैथल। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार झूठी घोषणाएं कर वाहवाही लूटना चाहती है। जमीनी हकीकत यह है कि इन घोषणाओं पर कोई काम नहीं हो रहा। अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में माजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव को देखते हुए हर रोज नई घोषणाएं कर रहे हैं। हालात ये हैं कि जो अधिकारी कर्मचारी लोगों के पहले चक्कर कटवा रहे थे, वही अधिकारी व कर्मचारी इन समाधान शिविरों में बैठकर लोगों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। जिस कारण लोगों में भाजपा सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। एक भी घोषणा अभी तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं हुई।

बेरोजगारी में प्रदेश हो गया है नंबर वन

सरकार की घोषणा थी कि जमीनों की रजिस्टरी अब एनडीसी की जरूरत नहीं रहेगी, आज तक इस घोषणा पर काम नहीं हो रहा। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन हो गया है। हर व्यक्ति के हाथ में सरकार ने कागज थमा दिया है। लोग पहले कर्मचारियों के चक्कर काटते थे। अब समाधान शिविर के नाम पर लोगों के ओर अधिक चक्कर कटवाए जा रहे हैं। जहां कर्मचारी लोगों का मजाक उड़ाते हैं। ऐसी अनेकों खोखली घोषणाएं हैं। जिनका लागू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। भाजपा को अपनी इस दोगली नीति का खामियाजा चुनाव में भुगतना होगा। लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। घोटालों के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। भर्तियां करने की घोषणा सरकार कर रही है, जबकि पूर्व में जो भर्ती चल रही हैं, वे आज तक पूरी नहीं हो रही। युवा निराश हैं।

इस विधानसभा चुनाव में जनता सत्ता से उभाजपा को हरियाणा की खाड़ फेंकेंगी

उन्हें चिंता सता रही है कि कब भर्ती पूरी होगी, कब उन्हें रोजगार मिलेगा। सरकार अपने किसी भी वायदे को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रही। किसान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी सरकार से दुखी हैं। इसीलिए इस विधानसभा चुनाव में जनता सत्ता से उभाजपा को हरियाणा की खाड़ फेंकेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो मजबूती के साथ इस चुनाव में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से मेहनत में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की खोखली व लोगों के लिए जनविरोधी नीतियों की लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दें। ताकि भाजपा के झूठे प्रचार का मुकाबला किया जा सके और लोगों को सच्चाई का पता चल सके। माजरा ने कहा कि इनेलो का संगठन मजबूत है और लगातार लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।