Kaithal News : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का नशे के विरुद्ध अभियान जारी

0
6
Haryana State Narcotics Control Bureau's anti-drug campaign continues
जागरूकता अभियान के तहत प्रचार करते हुए डा अशोक वर्मा।

(Kaithal News) कैथल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा हरियाणा में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के नेतृत्व में ये अभियान चले हुए हैं। ब्यूरो द्वारा पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा को जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। जो प्रतिदिन नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ रहे हैं।

वे इस अभियान में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर गाँव गाँव तक साइकिल का प्रयोग करते हुए पहुँच रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों को नशे के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए वे बता रहे हैं कि प्रतिबंधित नशे को समूल नष्ट करने के लिए जागरूकता भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर 9050891508 है। जिस पर कोई भी नशा बेचने वाले लोगों की गुप्त सूचनाएं निर्भीकता से दे सकता हैं।

यह भी पढ़ें :Jaipur News : बिना गठबंधन कांग्रेस के लिए आसान नहीं है उप चुनाव की राह