Kaithal News: संसार में प्रति वर्ष 80 लाख लोग तम्बाकू सेवन से बनते है काल का ग्रास: डॉ अशोक वर्मा

0
14
Every year 80 lakh people in the world die due to tobacco consumption: Dr. Ashok
बच्चों को जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शपथ दिलात हुए डॉ अशोक वर्मा।

(Kaithal News)कैथल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय 83 वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 432 विद्यार्थयों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम संस्थान के प्रभारी सतबीर सिंह और अशोक राणा की अध्यक्षता में हुआ। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारीध् उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारीध् उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने नशे से दूर रहने के लिए चर्चा करते हुए कहा कि एक और जहां प्रतिबंधित नशा मनुष्य के लिए घातक है वहीं दूसरी और तम्बाकू उत्पाद और मदिरा आदि भी समाज और राष्ट्र के लिए एक बुराई है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर दृष्टिपात करते हुए कहा कि पूरे संसार में एक वर्ष में औसतन 80 लाख लोग तम्बाकू के सेवन से मरते हैं । जबकि भारत में औसतन प्रतिवर्ष 19 लाख लोगों की मृत्यु तम्बाकू के कारण होती है। मदिरा अर्थात शराब के नशे में व्यक्ति अपराध करता है लेकिन सूखा नशा मनुष्य के मस्तिष्क को इतना अधिक प्रभावित करता है कि ऐसा व्यक्ति हिंसक हो जाता है।

नशे के प्रभाव में वह कोई भी अपराध कर सकता है। डॉण् वर्मा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि 90 प्रतिशत अपराधों की जड़  केवल और केवल नशा है। डॉ अशोक वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप और व्याख्यान के माध्यम से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित किये गए थे। जिसमें 5460 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। इस वर्ष अब तक 1621 अभियोग अंकित किये गए हैं। जिसमें 2245 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

उन्होंने एक कविता नशा कोई करने से बुरा है नशे का व्यापार करना और दूसरी कविता नशा मुक्त हो भारत मेरा ऐसी सोच बनानी है के गायन से उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में नशा तस्करी में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है और केवल पंजाब प्रान्त में 33 प्रतिशत संख्या महिलाओं की मिली है। उन्होंने कहा कि यदि नारी ही नशे के चंगुल में फंस गई तो समस्या और भी भयानक हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गुप्त सूचना 9050891508 पर देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि भारत सरकार नशा करने वाले व्यक्ति को पीड़ित मानकर उसका सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार करा रही है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शपथ ग्रहण करवाई।

SHARE