Kaithal News : देश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : कांबोज

0
148
BJP government will be formed for the third time in the country: Kamboj
मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता।

(Kaithal News) कैथल। आज जिला कार्यालय कपिल कमल में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित थे, जिसको संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवम भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को बनाने में पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान है।

पिछड़ा वर्ग ने भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है

इस बार भी पिछड़ा वर्ग ने भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है। कांबोज ने नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है इसके लिए आज इस जिला कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है।

कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री ने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रु की छात्रवृति देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवम नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रु आंबटित कर सबका साथ, सबका विकास को सार्थक किया है। ओबीसी मोर्चा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी में ध्वनि मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ओबीसी वर्ग से एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किया। मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कांबोज ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण, केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, लॉ विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण, विश्वकर्मा योजना आदि कार्य कर मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग का दिल जीत लिया है। जिससे और भी ज्यादा पिछड़ा वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े हैं।

कर्णदेव कांबोज ने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में हो रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पहुंचने का दिया न्योता

इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवम प्रदेश सरकार को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है। गत लोक सभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा को भरपूर मात्रा में वोट करके तीसरी बार केंद्र में भाजपा की मोदी जी के केंद्र में सरकार बनाने में मदद की है। उन्होंने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में हो रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर नरेंद्र प्रजापति ने मंच संचालन किया।

विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पंचाल, प्रभारी मुकेश राठौड़, जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति,भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगडा, मीडिया प्रभारी पवन सैन,राजेश पांचाल, राजेश कश्यप, जितेंद्र पुण्डिर, अनिल सैनी रामपाल लाकड़ा,कश्मीर सैन, कृष्ण प्रजापति रामदिया प्रजापति,संदीप कश्यप कली राम,अनिल बत्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।