Kaithal BJP MLA Leela Ram : पीएम मोदी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी भाजपा : लीला राम

0
179
कैथल भाजपा के विधायक लीला राम
कैथल भाजपा के विधायक लीला राम
  • राहुल गांधी देश व कांग्रेस के लिए पनौती

Aaj Samaj (आज समाज),Kaithal BJP MLA Leela Ram,मनोज वर्मा,कैथल : भाजपा की जीत के बाद विधायक लीला राम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाकर राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को रिकॉडऱ् मतों से विजयी बनाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी को एक मैच की हार पर पनौती बता रहे थे, उस बात का जवाब देश की जनता ने चुनाव में दिया है। इन तीनों राज्यों की जनता ने बता दिया कि देश के लिए पनौती राहुल गांधी हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला प्रभारी थे। वे न केवल मध्य प्रदेश के लिए पनौती साबित हुए, बल्कि हरियाणा के लिए भी पनौती हैं। क्योंकि हरियाणा की जनता उन्हें नकार चुकी है। जहां-जहां पड़े संतन के कदम, वहां हुआ बंटाधार। उन्हें यह तो नहीं पता ये कौन से संतन थे, लेकिन आज के समय में रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता ऐसे ही संतन हैं, जिनके जहां कदम पड़ते हैं, वहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ता है।

लीला राम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश को आगे रखकर चलते हंै। उनके मन में देश की जनता है। देश की जनता के कल्याण का भाव है। इसी कारण वे दिन-रात देश को आगे ले जाने में जुटे हुए हैं। उसी का परिणाम है कि तमाम दावों को ध्वस्त करते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीती है। यह लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 400 सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जश्र का अवसर है।

यह भी पढ़ें  : Tantra Vidya : तंत्र विद्या ने ली चौगामा गांव के संदीप की जान, पूरा गांव पहुंचा जिला सचिवालय करनाल, दीवाली पर यमुना से मिला था शव

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook