Jyotish Tips: कभी काला धागा न पहनें इन राशियों के लोग, बढ़ सकती हैं समस्याएं

0
92
Jyotish Tips
Jyotish Tips: भूलकर भी काला धागा न पहनें इन राशियों के लोग, बढ़ सकती हैं समस्याएं

Astro Tips On Black Thread, आज समाज डिजिटल: अक्सर लोगों को पैर या बाजू में काला धागा पहने देखा जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि काला धागा पहनना सब लोगों के लिए लाभ दायक हो, इससे परेशानी भी बढ़ सकती है, क्योंकि काले धागे को राहु व शनि से जोड़ा जाता है। इस कारण कुछ राशि वालों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इससे आपके जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

ये हैं मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पैर में काला धागा पहनने से मन में किसी तरह का डर नहीं रहता यानी मन से सब प्रकार का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही पैर में काला धागा बांधन से जीवन में आने वाली रुकावटों से भी मुक्ति मिलती है।

कर्क राशि

ज्योतिष के मुताबिक कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और वह मन के कारक हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि चंद्रमा के प्रभाव से जातक को मानसिक शांति मिलती है, पर ज्योतिष में चंद्रमा, राहु व शनि के बीच शत्रुता का भाव बताया गया है। इसलिए इस राशि वालों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। अगर ये लोग काला धागा पहनते हैं तो उन्हें मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और काले धागे को शनि से जोड़ा जाता है। योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता का भाव है, इसलिए मेष राशि के जातकों को भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। अथवा पहनना हो तो किसी अच्छे विद्वान से पूछ लें। काला धागा इस राशि के लोगों की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को ऊर्जा व शक्ति का कारक माना गया है। साथ ही उन्हें सभी ग्रहों का सेनापति भी कहते हैं। मंगल व शनि के बीच भी शत्रुता है जिस वजह से इन राशि वालों पर भी काले धागे का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को जॉब व धन सहित जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक भी भूलकर भी कभी काला धागा न पहनें। क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देव को सभी ग्रहों में राजा कहा जाता है। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को आत्मविश्वास, ऊर्जा व सम्मान मिलता है। लेकिन सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव है, इसलिए काला धागा पहनने से इस राशि के जातकों को जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Raviwar Ke Upay: रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करना होता है अत्यंत फलदायी