Punjab News Update : न्यायमूर्ति शील नागू ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

0
126
न्यायमूर्ति शील नागू ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
न्यायमूर्ति शील नागू ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Punjab News Update (आज समाज) चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शील नागू मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

शपथ समारोह की कार्यवाही पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा संचालित की गई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, न्यायमूर्ति  शील नागू के पारिवारिक सदस्य, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ सिविल एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।