Joint Pain: जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए घर पर तैयार करें यह चूर्ण

0
104
जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए घर पर तैयार करें यह चूर्ण

Joint Pain: मानसून में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें से एक जोड़ों का दर्द भी है। यूं तो जोड़ों का दर्द किसी भी मौसम में होता है। लेकिन, मौसम बदलने पर यह ज्यादा परेशान करता है। खासकर, बारिश और सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। आजकल गलत खान-पान के चलते, शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। इसके चलते, कम उम्र में ही लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। इससे राहत पाने के लिए कई लोग ओवर-द-काउंटर मेडिसिन की मदद लेते हैं। लेकिन, असल में, मानसून में जोड़ों का दर्द दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 1 देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाएगा यह देसी नुस्खा

घी एक हेल्दी फैट है। यह जोड़ों के लिए, नेचुरल लुब्रिकेंट के तौर पर काम करता है।
घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह जोड़ों की सूजन को कम करके, उनमें लचक बनाए रखता है।
अजवाइन में थाइमोल होता है। यह जोड़ों की सूजन और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करते हैं।
हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह घुटनों के डैमेज और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
हल्दी से डैमेज सेल्स भी रिपेयर होती हैं।
काली मिर्च जोड़ों के इंफ्लेमशन को कम करती है और कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन में मदद करती है।
दालीचीनी में सिनेमेलडिहाइड्स होते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
सौंठ जोड़ों के दर्द को कम करती है और चलने-फिरने में आराम देती है।

जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए घर पर तैयार करें यह चूर्ण

सामग्री
घी- 1 टीस्पून
अजवाइन- आधा टीस्पून
सौंठ- 1 चुटकी
हल्दी -1 चुटकी
दालचीनी- 1 चुटकी
काली मिर्च- 1 चुटकी
विधि
एक पैन में घी लें।
अब इसमें सारी चीजें डालें।
इसे हल्का सा भूनें।
आप चाहे तो इसे पीस भी सकती हैं।
आपका हेल्दी चूर्ण तैयार है।
इसे खाली पेट खाएं।