Punjab CM News : युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी : मान

0
36
Punjab CM News : युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी : मान
Punjab CM News : युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी : मान

सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का आभार जताया

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए भी यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि सभी युवाओं को उनकी योग्यता और समझदारी के आधार पर इन पदों के लिए चुना गया है। मान ने आज समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली तैयार की है, जिसके तहत अब तक 45,000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और इनमें से किसी भी नियुक्ति को किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम के साथ मुलाकात

हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री को धन्यवाद करने आए 1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान, भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी उलझनों से निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने हेतु मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस व्यक्त किया कि पिछली सरकारों ने उनकी कोई सहायता नहीं की, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनकी मदद के लिए आगे आई है।

ये भी पढ़ें : Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान