J&K Weather: डोडा और राजौरी में भारी बर्फबारी, हिमाचल के 4 जिलों में अलर्ट जारी

0
127
J&K Weather: डोडा व राजौरी में भारी बर्फबारी, हिमाचल के 4 जिलों में अलर्ट जारी
J&K Weather: डोडा व राजौरी में भारी बर्फबारी, हिमाचल के 4 जिलों में अलर्ट जारी
  • राजौरी जिले में सूखे के बाद नदियां उफान पर

(आज समाज), जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा और भलेसा जिले में भारी बर्फबारी हुई है। घरों की छतें और पेड़ बर्फ की सफेद चादर से लद गए हैं। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 36 घंटों से लगातार बारिश के साथ बर्फबारी हुई जिसके कारण क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजौरी जिले में में भी बर्फ गिरी है। वहीं पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियां भी ताजा बर्फ से ढक गई हैं। निचले इलाकों में बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है।

हिमपात से किसानों के चेहरे खिले

मौसम में आए बदलाव से भूजल स्रोतों के रिचार्ज होने और शुष्क परिस्थितियों से जूझ रहे किसानों और निवासियों को बहुत जरूरी राहत मिलने की उम्मीद है। बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछली बर्फबारी ने किसानों और बागवानों के बीच संभावित वित्तीय नुकसान को लेकर चिंता पैदा कर दी थी, लेकिन मौजूदा हिमपात उनके लिए फायदेमंद प्रतीत होती है। राजौरी जिले में बारिश से लंबे समय तक सूखे के बाद नदियां फिर उफान पर हैं।

लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू और कश्मीर के अलावा, हिमाचल प्रदेश के भी चार जिलों में नारंगी अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति पुलिस ने आज क्षेत्र के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

शाम इतने बजे तक एवलांच की संभावना

डीजीआरई और एचपीएसडीएमए के अनुसार आज शाम पांच बजे तक लाहौल-स्पीति जिले में हिमस्खलन (खतरे का स्तर 3, नारंगी) की चेतावनी जारी है। परामर्श के अनुसार, कुछ चरम ढलानों पर मध्यम आकार के हिमस्खलन की संभावना है और केवल सुरक्षित मार्गों पर आवाजाही को प्रतिबंधित करने की सलाह दी जाती है। यात्रियों व स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: बाढ़ में फंसे 11 मजदूर बचाए, पुंछ नदी में गिरी कार, 7 लोग सुरक्षित निकाले, बोल्डर गिरने से मां-बेटे की मौत