Haryana Asembly Election: नायब सैनी को चुनौती देंगे जजपा और आसपा गठबंधन प्रत्याशी एडवोकेट विनोद शर्मा

0
153
नायब सैनी को चुनौती देंगे जजपा और आसपा गठबंधन प्रत्याशी एडवोकेट विनोद शर्मा
नायब सैनी को चुनौती देंगे जजपा और आसपा गठबंधन प्रत्याशी एडवोकेट विनोद शर्मा

Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने अपनी आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जजपा और आसपा गठबंधन की आखिरी लिस्ट में कुल 6 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। लाडवा से एडवोकेट विनोद शर्मा, सिरसा से पवन शेरपुरा तो वहीं हांसी विधानसभा सीट से शमशेर बुल को टिकट दिया है। जजपा और आसपा गठबंधन ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। रानियां में जजपा और आसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां दोनों पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दिया है।