Jitendra Kaur Moonga: जितेंद्र कौर मूंगा बनी शहीद भगत सिंह नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष

0
249
कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र कौर मूंगा
कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र कौर मूंगा

Aaj Samaj (आज समाज), Jitendra Kaur Moonga, जगदीश ,शहीद भगत सिंह नगर: 

पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गुरदर्शन कौर रंधावा ने बंगा के वार्ड नंबर 13 की कांग्रेसी काउंसलर बीबी जितेंद्र कौरमूंगा को जिला शहीद भगत सिंह नगर का महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है

जितेंद्र कौर मूंगा लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़ी है

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बीबी जितेंद्र कौर मूंगा ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की रेट नेशनल अध्यक्ष नीता डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष गुरुदर्शन कौर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा बर्डिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय मंगूपुर ,पूर्व विधायक नवांशहर अंगद सिंह ,बंगा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक तरलोचन सिंह जिला योजना कमेटी के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंसिपल कुलवंरन र्सिंह थादी का आभार जतायाl उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने उन पर विश्वास जताया है उसे कायम रखेगी गौरतलब है कि जितेंद्र कौर मूंगा लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़ी है तथा उनका कांग्रेस के साथ राजनीतिक जीवन लगभग 30 साल पुराना हैl

इससे पहले वह लंबे समय तक जिला शिव भगत सिंह नगर की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रही उसके बाद वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने इसके अलावा स्टेट महासचिव पद पर भी काम करते रहे हैं अब उन्हे शहीद भगत सिंह नगर के जिला की कमान सौंपी गई हैl उन्हें बधाई देने वालों में हरीश सदी, काउंसलर तलविंदर कौर , कीमती सदी काउंसलर मनजिंदर मोहन के अलावा विपक्षी पार्टियों के हिम्मत तेजपाल, जीत सिंह, भाटिया जसविंदर सिंह मान, अनीता खोसला समेत कांग्रेस के विभिन्न फ्रंट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दीl

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 13 July 2023 : इन 4 राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें : Deputy Chief Minister Dushyant Chautala : प्रदेश में अभी तक डेढ़ लाख एकड़ क्षेत्र में जलभराव की सूचना है – उपमुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook