चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया

0
269
चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया
चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में आरंभ फाउंडेशन के द्वारा चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों के द्वारा पौधारोपण करके इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।  महोत्सव में विशिष्ट अतिथि शोभित सिंगला (शहरी युवा अध्यक्ष जेजेपी) व अभिषेक गोयल को पौधा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पक्षियों के लिए जल पात्र का वितरण किया

उसके पश्चात राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 तरुण सागर जी महाराज के 55 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर उनके इकलौते शिष्य क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी के प्रेरणा से अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत पर सभी को पक्षियों के लिए जल पात्र का वितरण किया। इसके पश्चात आरंभ फाउंडेशन के वर्ष 2022 का पौधागिरी अवार्ड पर्यावरण मित्र प्रो. दलजीत कुमार, अध्यापक बोधराज श्योराण, रमेश चौधरी व सार्थक सिंगला को प्रदान किया।

 

 

चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया
चौथा पर्यावरण दिवस महोत्सव व अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान 2022 का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया

चार विशिष्ट जनों को पौधागिरी अवार्ड से सम्मानित किया

फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक अधिवक्ता मेहुल जैन ने बताया कि फाउंडेशन हर वर्ष विगत 4 वर्षों से पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है।उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण मित्र जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में पानीपत शहर में अपना अहम योगदान दिया है व समय-समय पर पर्यावरण के लिए कार्य किया है, ऐसे चार विशिष्ट जनों को पौधागिरी अवार्ड से सम्मानित किया।

26 जून तक पक्षियों के लिए जल व भोजन के लिए बर्तन वितरित किए जाएंगे

बताया कि आज से 26 जून तक जो कि राष्ट्र संत आचार्य श्री तरुण सागर जी महाराज की जन्म जयंती है। उस दिन तक यह अहिंसा क्रांति जीव दया अभियान चलता रहेगा जिसके तहत हर घर मे पक्षियों के लिए जल व भोजन के लिए बर्तन वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर अभिषेक गोयल, शोभित सिंगला एडवोकेट, नितिका गोयल, विनती गर्ग, सार्थक सिंगला, विनय बंसल, प्रो. दलजीत कुमार, अध्यापक बोधराज श्योराण, रमेश चौधरी व उनकी टीम विशेष रूप से मौजूद रहे।