अन्नू का हॉकी इंडिया महिला सीनियर टीम में हुआ चयन
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद की की बेटी अन्नू जल्द ही भारत की महिला हॉकी टीम में खेलती नजर आएंगी। अन्नू का हॉकी इंडिया महिला सीनियर टीम में सिलेक्शन हो गया है। अन्नू भारत की टीम चयन होने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 और 30 मार्च को बेंगलुरु में सीनियर महिला हॉकी टीम के सिलेक्शन को लेकर कैंप लगा था।
इसमें ट्रायल के बाद 2 अप्रैल को इंडिया की टीम की घोषणा की गई, जिसमें अन्नू को भी जगह मिली। जींद जिले के उचाना क्षेत्र के छोटे से गांव रोजखेड़ा की अन्नू अब तक 10 इंटरनेशनल मेडल, 25 नेशनल मेडल, 15 स्टेट मेडल और 10 जिला स्तरीय मेडल जीत चुकी है। पिछले दिनों हुई हॉकी लीग में अन्नू ने गोल्ड मेडल जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अन्नू की तारीफ कर चुके हैं।
15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही अन्नू
अन्नू ने जूनियर टीम में रहते शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बूते उसका सीनियर में सिलेक्शन हुआ। अन्नू पिछले 15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि अन्नू रनर (धावक) बने, लेकिन अन्नू हॉकी की खिलाड़ी बन गई। अन्नू ने 5वीं तक की पढाई सिरसा में की और इसी दौरान उसका चयन प्ले फॉर इंडिया के जरिए चयन हुआ। बाद में अन्नू का चयन हिसार स्थित साई में हुआ। इसके बाद अन्नू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार खेलते हुए हरियाणा जूनियर की कैप्टन बनी।
परिजन अन्नू को बनाना चाहते थे धावक
अन्नू के भाई अमन ने बताया कि वह और परिवार के लोग अन्नू को रेसर बनाना चाहते थे। लेकिन उसने हॉकी को चुना और आज वह अपनी स्टिक से बॉल को ऐसे घुमाती है कि देखने वाला का सिर घूम जाता है। अमन ने बताया कि उनके गांव में खेल की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए उन्होंने अन्नू को सिरसा भेजा, ताकि वह खेलों में अपना भविष्य बना सके।
ये भी पढ़ें : पंचकूला में पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुई दलित बेटी की शादी