Jind News : कार सवार युवकों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया

0
78
Jind News : कार सवार युवकों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया
Jind News : कार सवार युवकों ने अधिवक्ता पर हमला कर घायल किया

Jind News | जींद। सफीदों के साहनपुर रोड पर कार सवार अज्ञात युवकों ने बाइक से घर लौट रहे अधिव्यक्ता पर हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने अधिकवक्ता की शिकायत पर अज्ञात सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव साहनपुर निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अदालती कामकाज से फारिग हो कर बाइक से घर लौट रहा था। साहनपुर रोड पर कार सवार तथा बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उसके रास्ते को रोक लिया और हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। बचाव में शोर मचाए जाने पर लोगों को इक_े होते देख आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अधिवक्ता जगदीप की शिकायत पर अज्ञात सात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Jind News : घर में घुसकर फायरिंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें : Jind News : दिव्यांग को नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख हड़पे