Jind News : यशपाल बुडायन बने आर्य स्वाध्याय एवं वैदिक अनुसंधान महासभा के प्रधान

0
7
Yashpal Budayan became the head of Arya Swadhyay and Vedic Research Mahasabha
जाट धर्मशाला में हवन करते महासभा सदस्य। 

(Jind News) जींद। जाट धर्मशाला में आर्य स्वाध्याय एवं वैदिक अनुसंधान महासभा का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से यशपाल बुडायन को प्रधान चुना गया। प्रधान ने महासभा के दूसरे सदस्यों के रूप में डा. ज्ञानवती को संरक्षिका, यशपाल मलिक को सरंक्षण, जोरा सिंह आर्य को उपप्रधान, कर्णदेव शास्त्री को सचिव, फूल सिंह को उपसचिव, चांद राम मलिक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

इसके बाद आर्य स्वाध्याय एवं वैदिक अनुसंधान संस्थान के सदस्यों द्वारा साप्ताहिक सत्संग हवन का आयोजन किया गया। हवन की पूर्णाहुति के बाद डा. ज्ञानवती ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के कारण समाज में फैली रही कुरीतियों को रोकने के लिए आर्य समाज को अहम भूमिका निभानी चाहिए। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए ।अगर किसी देश के नागरिक स्वस्थ हैं, तो देश हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकता है। हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है

व्यायाम हमारे शरीर के पूरे विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे जीवन में हमें काम, आराम और गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हर दिन व्यायाम करने के लिए समय निर्धारित करें और इस पर अमल करें।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : हमेटी में प्रशिक्षार्थियों को दी कृषि यंत्रों की जानकारी