Jind News : बागवानी फसलों की उत्पादन तकनीक पर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

0
166
Workshop organized on production technology of horticultural crops
किसानों को संबोधित करते हुए वीसी।

(Jind News) जींद। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल की स्थानीय शाखा जो गांव बधाना में शहीद कैप्टन पवन कुमार क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के नाम से स्थित है में बागवानी फसलों की उत्पादन तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर एमएचयू के कुलपति डा. सुरेश मल्होत्रा ने शिरकत की। उन्होंने किसानों से आह्वान किया वे बागवानी अपना कर अपनी आय बढ़ाएंए क्योंकि देश व प्रदेश में बागवानी की बहुत मांग है। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कुलपति डा. सुरेश मल्होत्रा ने किसानों की किसानी, खेती संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान बताया।

बागवानी अपना कर किसान बढ़ाएं अपनी आय : कुलपति डा. सुरेश

कुलपति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को परंपरागत खेती की बजाए बागवानी फसलों की ओर अपना रूझान करना चाहिए। क्योंकि बागवानी फसलें मूल्यावान होती हैं। बागवानी फसलों की खेती करके किसान काफी आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते है। देश व प्रदेश में बागवानी फसलों की काफी मांग है लेकिन बागवानी खेती से पहले किसानों को बागवानी विशेषज्ञों से जानकारियां लेनी चाहिए। बागवानी फसलों को लगाने से पहले प्रशिक्षण शिविरों में आकर बागवानी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करनी चाहिए। जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने किसानों को औषधीय पौधों और फूलों की खेती करने का आग्रह किया। किसानों की समस्याओं का निवारण और उन्नत तकनीक को किसान भाईयों तक पहुंचाने के लिए महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय गंभीरता से काम रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एमएचयू के छह अनुसंधान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से शहीद कैप्टन पवन कुमार क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बधाना जींद एक हैं। आसपास के किसानों की बागवानी खेती से संबंधित जो भी समस्याएं होगी, केंद्र के वैज्ञानिक दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में आए किसानों ने कुलपति से खेती किसानों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस मौके पर केंद्र निदेशक डा. सतीश मांडा, कृषि विज्ञान केंद्र पिंडारा के वरिष्ठ  समन्यवक डा. रामदयाल, डा. बिजेंद्र यादव, डा. पवन कुमार, डा. प्रदुम्मन भटनागर ने भी किसानों को बागवानी फसलों की उत्पादन तकनीक के बारे में बताया।श्

यह भी पढ़ें: Jind News : पशु व्यापारी ने जहर निगल की आत्महत्या, 15 लोगों पर मामला दर्ज

 यह भी पढ़ें: Jind News : अग्रवाल समाज के अध्यक्ष का फेसबुक पेज हैक

 यह भी पढ़ें: Gurugram News : अटल भूजल योजना की हुई कार्यशाला, पानी का दुरुपयोग रोकने पर चर्चा