Jind News : कार्यकर्ता 100 दिन संघर्ष कर बना सकते हैं राज, कार्यकर्ता निराशा छोड़ कर शुरू करें काम : डा. अजय सिंह चौटाला

0
149
Workers should leave despair and start working: Dr. Ajay Singh Chautala
जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला।

(Jind News) जींद। जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक वीरवार को शहर की जाट धर्मशाला में हुई। इसमें जजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने शिरक्त कर विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा, ताकि पूर्व में हुए लोकसभा चुनावों में हुई हार की निराशा को छोड़ कर वह विधानसभा चुनावों में पार्टी को एकतरफा बहुमत दिलवाने का काम करें।

एमरजेंसी के दौरान 35 दिन की मेहनत से कांग्रेस को उखाड़कर बनाई थी जनता दल की सरकार

इसमें जजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास 100 दिन का समय है। यह समय कम तो है, लेकिन कार्यकर्ता मेहनत करें तो वह अपने मुकाम को प्राप्त कर सक ते हैं। एमरजेंसी के दौरान 35 दिन के अंदर देश के अंदर सत्ता को बदल दिया गया था। उस समय स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने सभी राजनीतिक दलों को संगठित करके यह काम कर दिखाया था। उस समय कांग्रेस के पास 405 सांसद थे। जिनको बूरी तरह से हराया गया। अब हालात प्रदेश में भी यही है। कांग्रेस व भाजपा ने किसी वर्ग के लिए काम नहीं किया। जजपा ने सत्ता में रहते प्रत्येक वर्ग के लिए काम किए, लेकिन इन कार्यो को वह जनता के सामने पेश करने में सफल नहीं हुए। जिसका विरोधियों ने लाभ उठाया और जजपा का दुष्प्रचार शुरू कर दिया। जिसका विरोध पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहीं किया और आजमन विरोधियों की बातों में आ गए। लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को हराने का मन बनाया था, लेकिन इसका लाभ कांग्रेस को बिना किसी कारण मिल गया। अब विधासभा चुनाव में लोगों को जजपा द्वारा सत्ता में रहते हुए करवाए गए कार्य व आगामी चुनावी घोषणा के बारे में घर-घर जाकर बताना है। जिसके बाद आगामी चुनाव में जजपा की अकेले की सत्ता बनेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस बार राज आने पर मायूस नहीं होने दिया जाएगा। वह खुद कार्यकर्ताओं की पैरवी कर अपनी जिम्मेदारी से कार्य करवाएंगे।

सांसद बनने पर ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन बनने से रोका

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संसद में जाकर उन्होंने हरियाण के प्रत्येक किसान के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन बनाने से रोकने का काम किया था। अगर वह आवाज उठाकर केंद्र सरकार को नहीं चेताते तो आज किसान टै्रक्टर को सड़क पर नहीं चला पाता। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने गृह जिले में परीक्षा, प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी, राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अलावा प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा से नारनौल तक लगभग 30 हजार एकड़ किसानों की फसल में हर वर्ष जलभराव होता था। उससे निजात दिलाने के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट पास करवाकर किसानों के हित के लिए काम किया। अब किसी किसान के खेत में जलभराव से फसल खराब नहीं होती। इसके लिए उन्होंने बड़ी व्यवस्था करवाई।

प्रदेश का मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था संभालने में असफल

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में ठप्प हो रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। सीएम गृह मंत्रालय को संभालने में नाकाम साबित हुए। जब से प्रदेश में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उसी दिन से लगातार गोलियां बरसाकर व्यापारियों से लेकर आमजन की हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही है। यह प्रदेश के लिए ङ्क्षचता का विषय बना हुआ है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को हांसी में जेजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, वीरवार को पानीपत में दूधिया की गोली मारकर हत्या की गई। इससे पहले पानीपत के टोल प्लाजा पर गोलियां चलाई गई तो वहीं हिसार में कुछ दिन पहले शोरूम के बाहर अंधाधूंध फायरिंग कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जनता में लगातार रोष बढ़ रहा है। अगर शीघ्र ही स्थिति नहीं संभाली तो आने वाले समय में कानून व्यवस्था बेहद चुनौती पूर्ण होगी। हांसी में जेजेबी नेता रविंद्र सैनी के हत्यारे अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इससे साफ है कि सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में फेल है। जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और प्रदेश की जनता भय के साये में जी रही है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, रमेश खटक, ईश्वर उझानियां, राममेहर ठाकूर, हलका प्रधान सुनील कंडेला, अनिल कुंडू, सुरेंद्र बेलरखां, नरेश लाठर, धर्मपाल तंवर, गंगा सिंह रामराय, विकास जांगड़ा, नसीब घसो, जोरा सिंह डूमरखां, कुलबीर चहल, कुलदीप गिल, अमर नैन, धर्मबीर रेढू, रमेश नैन, अमिता ढांडा, सुनीता ढुल, सुशीला मलिक, सोनिया बड़ौदा, सुदेश कुचराना मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Bhiwani News : भिवानी के बस यार्ड में सफाई के दौरान कर्मचारी को हथियारों से भरा बैग मिला