Jind News : तेजधार हथियार से महिला की हत्या

0
121
Jind News : तेजधार हथियार से महिला की हत्या
घटना स्थल पर जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
  • खेत में बने कमरे में खून से लथपथ अर्धनग्र चारपाई पर पड़ा था महिला का शव
  • पुलिस मे मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज किया अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला

(Jind News) जींद। गांव छात्तर खेत में बने कमरे में एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्यों को जुटाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जर कर लिया है। हालांकि यह पता नही चल पाया है कि मृतका खेत में बने कमरे में कैसे पहुंची। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

खेत के कमरे में एक महिला का शव खून से लथपथ पाया गया

गांव छात्तर निवासी सतबीर के खेत को पवन ने ठेके पर लिया हुआ है। रात को इसी खेत के कमरे में एक महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। घटना का उस समय पता चला खेत के पडोसी कमरे पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उचाना थाना प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे और जांच की। घटनास्थल पर कस्सी भी पड़ी हुई थी। महिला की पहचान अलीपुरा निवासी ईश्वंती (50) के रूप में हुई।

पीछे की तरफ सिर में चोट के निशान

मृतका के कुल बाल कटे हुए थे और पीछे की तरफ सिर में चोट के निशान थे। मृतक महिला की तीन लड़कियां हैं, जो सभी शादीशुदा हंै और एक लड़का है। मृतक महिला अकेली ही गांव अलीपुरा में रहती थी और मजदूरी का कार्य करती थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

उचाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वो मौके पर पहुंचे थे। सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया है। फिलहाल मृतका के भाई पिल्लूखेड़ा निवासी ईश्वर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Lost your Ayushman Card : अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो आप किस्मतवाले, जानिए नए नियम