- आतंकवादी विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जताया रोष
(Jind News) जींद। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में 27 हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में रानी तालाब चौक पर प्रदर्शन किया और आतंकवादी विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में पूरा संघ परिवार, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
प्रदर्शनकारी हिंदू संगठनों को संबोधित करते हुए विहिप जिलाध्यक्ष सुशील सिंगला ने कहा कि आज आंतकवाद पुन: सिर उठा रहा है। हिंदू हर जगह प्रताडि़त हो रहा है। इस्लामिक आंतकवादियों ने धर्म पूछ कर हमारी 27 बहनों के सुहाग को उजाड़ा है।
देश व धर्म की रक्षा के मातृशक्ति भी दुश्मन से लोहा लेने को तैयार
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बांसुरी बजाना छोड़ें तथा सुदर्शन चक्र धारण कर पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम करें ताकि आंतकवाद की कमर तोड़ी जा सके। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मातृशक्ति की प्रांत सहसंयोजिका दीप्ति मित्तल ने कहा कि देश व धर्म की रक्षा के मातृशक्ति भी दुश्मन से लोहा लेने को तैयार हैं। भारत की नारी ने कभी हार नही मानी है। हम संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगी।
इस मौके पर जिला संघचालक तिलक, सरंक्षक महेश मंगला, जितेंद्र वत्स, सोम कुमार, आशीष सिंगला, महावीर बिरौली, जितेंद्र मान, ओमकला, संगीता छाबड़ा, कोमल वर्मा, जितेंद्र सैनी, नवीन जैन, संजय सैनी, विशाल भरत, सुनील नायक, विरेन्द्र सैनी, राकेश अहिरका, संजीव पड़ाना, गोपाल, निशु मान, मुकेश, मनदीप आदि प्रमुख बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Jind News : सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए : आचार्या आर्याशा दर्शनाचार्या