Jind News :राज्य सभा सदस्य होते हुए ओलिंपिक चैंपियन बने विनेश : बीरेंद्र सिंह

0
75
Vinesh became Olympic champion while being a Rajya Sabha member: Birendra Singh

(Jind News) जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट सबसे बेहतरीन कुश्ती खिलाड़ी हैं। जिसने जापान जैसे देश की खिलाडिय़ों को चित कर दिया। देश एक गोल्ड मेडल से चूक गया। विनेश फोगाट को सन्यांस का फैसला वापस लेना चाहिए।

दो साल बाद कॉमनवेल्थ होने हैं, उसके बाद एशियाड फिर ओलिंपिक होना है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विनेश हमारी ऐसी रेस्लर है, जिसने सबसे पहले जापान की उस लड़की को हराया जिसने 82 कुश्तियां लगातार जीती हैं। देश एक गोल्ड मेडल से चूक गया। विनेश फोगाट के कुश्ती से सन्यास के बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें सन्यास का अपना फैसला वापस लेना चाहिए। क्योंकि दो साल बाद कॉमनवेल्थ होने हैं, उसके बाद एशियाड फिर ओलिंपिक होना है। इसलिए उसे अभी कुश्ती लड़ते रहना है। उनकी पार्टी व सभी पार्टियों ने फैसला लिया कि विनेश को राज्य सभा में भेजना चाहिय तो वह चाहते हैं कि विनेश फोगाट राज्य सभा सदस्य होते हुए ओलिंपिक चैंपियन बने। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत से रेस्लर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा है। जापान की जो कुश्ती करने वाली महिला खिलाड़ी हैं, उनको हराना बहुत मुश्किल है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी और सब पार्टियों ने मिल कर फैसला कर लिया है तो इसे कि विनेश को राज्य सभा में भेजना है तो वो राज्यसभा की सदस्य होते हुए ओलंपिक चैंपियन बनना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News :स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन