Jind News : कुलपति कर्नल डॉ . रणपाल सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

0
47
Vice Chancellor Colonel Dr. Ranpal Singh was honored by the Governor
डॉ. रणपाल को सम्मानित करते राज्यपाल।
  • वीसी के उत्कर्ष नेतृत्व और विश्वविद्यालय के समग्र विकास पर जताई प्रसन्नता

(Jind News) जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डा. रणपाल सिंह को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विश्वविद्यालय के समग्र विकास में अद्वितीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कर्नल डा. रणपाल सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में हुए उल्लेखनीय विकास कार्यों की सराहना की।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आपके नेतृत्व में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने अद्वितीय प्रगति की है। 16 विभागों से बढ़ कर 28 विभाग और छात्रों की संख्या 1500 से सात हजार तक पहुंच चुकी है। यह विकास आपके अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शोध और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। विश्वविद्यालय को पांच पेटेंट प्राप्त हुए हैं और भौतिकी विभाग को 30 लाख रुपये की भारत सरकार की परियोजना प्राप्त हुई है।

कुलपति की संकल्पबद्धता से खेलों में विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम में हरियाणा में तीसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त करने के साथ ही 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवांवित किया। भीम पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार जैसे सम्मान विश्वविद्यालय की खेल परंपरा की मजबूती का प्रमाण है।

कुलपति कर्नल डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सीआरएसयू खेलों में एक प्रमुख केंद्र बने और छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। हम छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं और समर्थन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम शिक्षा, खेल और पर्यावरण में उत्कृष्टता के साथ छात्रों को एक उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : Jind News : हरित पटाखों के अलावा अन्य पटाखों के उत्पादन, बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध के आदेश जारी