Jind News : नशेड़ी पति की मारपीट से खफा महिला ने फांसी लगा दी जान

0
148
Upset by the beatings of her drunken husband, a woman hanged herself to death
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।

(Jind News) जींद। गांव बिघाना में पति की नशेड़ी प्रवृत्ति तथा मारपीट से परेशान महिला ने अपने मकान में  फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अलेवा थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

गांव बिघाना निवासी सुनील की पत्नी ममता (30) ने बुधवार को अपने मकान में संदिग्ध हालात के चलते फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष तथा अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा ले शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतका के भाई गांव अंटा निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ममता की शादी लगभग आठ साल पहले सुनील के साथ हुई थी। सुनील नशे का आदी है। जिसके चलते उसकी बहन के साथ मारपीट करता था।

जिसको लेकर पंचायतें भी हुई थी। उन्होंने ममता को समझा बुझा कर सुसराल भेज दिया था। विक्रम ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई सुनील नशेड़ी प्रवृत्ति तथा मारपीट से परेशान हो कर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई विक्रम की शिकायत पर उसके बहनोई सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन

यह भी पढ़ें: Jind News : एनएचएम कर्मियों ने की पैन डाउन स्ट्राइक

 यह भी पढ़ें: Jind News : अबतक भी जारी नही हुआ टेंडर, उच्च न्यायालय ने नोटिस ऑफ मोशन जारी किया