Jind News : कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को हरकदम पर न्याय मिलेगा : दीपक बावरिया

0
113
Traders will get justice at every step in the Congress Party government: Deepak Bavariya
दीपक बावरिया का फूल माला के साथ स्वागत करते हुए व्यापारी।

(Jind News) जींद। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को हरकदम पर न्याय मिलेगा। व्यापारियों की हत्या व अपहरण की घटनाएंं चिंताजनक है। व्यापारी प्रदेश से प्लायन कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व्यापारी न्याय चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल तथा कसोनीपत लोकसभा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली भी मौजूद रहे। बावरिया ने कहा कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह निरंतर खुले आम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हरियाणा में आने वाली सरकार कांगेस पार्टी की बनेगी और हम व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राहत देगें और सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त करेगें।

हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने व्यापारी न्याय चौपाल में बोलते हुए कहा कि व्यापारियों के जो भी सुझाव होगें उनको ज्यादा से ज्यादा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। जींद में व्यापारियों की न्याय चैपाल ऐतिहासिक है और व्यापारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर जो एकजुटता दिखाई है। वो उनको विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी में व्यापारियों का मान-सम्मान होगा।

सोनीपत के लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरूस्त होगी तो अच्छे उद्योग स्थापित हो सकते हैं और प्रदेश की तरक्की होगी। व्यापारी चौपाहल आयोजक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी अपराधिक घटनाओं से बड़ा चितिंत है और ऊपर से इंसपैक्टरी राज से भी दुखी हैं। व्यापारियों पर चैतरफा मार पड़ी है। भ्रष्ट अधिकारी जीएसटी की चैकिंग के बहाने व्यापारियों को परेशान कर रही है तथा व्यापारी जीएसटी की रिटर्न भरता है। थोड़ी सी कमी में भ्रष्ट अधिकारी उन्हें बहुत परेशान करते हैं तथा उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है।

महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार का खजाना भर कर सरकार को चलाने में अहम योगदान देता है और आने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राहत मिले तथा व्यापारियों की गारंटी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में व्यापारी टे्रड यूनियन के प्रधानों ने आए हुए अतिथियों का फूलमालाओं व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यापारी न्याय चैपाल के कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में काफी जोश था और व्यापारियों की भीड़ को देख कर अतिथिगण गदगद थे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा है और यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महाबीर गुप्ता, बलजीत रेढू, प्रदीप गिल, श्याम बिहारी जिंदल, श्रीचंद जैन, जगबीर ढिगाणा, रघबीर भारद्वाज, प्रमोद सहवाग,  करतार सैनी, शिवनारायण शर्मा, दीपक पिंडारा, धर्मेन्द ढुल, रमेश सैनी,  विनोद आशरी इत्यादि उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : 150 लाख से बढ़ेगी अर्बन एरिया पॉवर हाउस की पावर

 यह भी पढ़ें: Jind News : रामकली में महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिल की पति की हत्या

 यह भी पढ़ें: Panipat News : हर मरीज को डिस्चार्ज के बाद दिया जाएगा एक पौधा