Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष

0
9
Jind News : व्यापारियों ने आए दिन मांगी जा रही फिरौती को लेकर जताया रोष
बैठक में भाग लेते हुए व्यापारी।
  • आगजनी एवं अन्य दुर्घटना व उनके नुकसान की भरपाई के लिए खुद का बनाएंगे कोष : अनिल

Jind News | जींद | व्यापार मंडल जींद कार्यकारणी की बैठक प्रधान अनिल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी हित के अनेक गंभीर मुद्दों पर मंथन हुआ।  बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल जींद के सरंक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज ने की।

प्रधान अनिल अग्रवाल ने प्रदेश के व्यापारियों को आए दिन फिरौती की धमकी दिए जाने और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से तत्काल कानून व्यवस्था मे सुधार करने की मांग की है। महासचिव मनोज अरोड़ा ने बताया की बैठक में व्यापारियों के साथ आगजनी एवं अन्य दुर्घटना व उनके नुकसान की भरपाई के लिए गंभीरता से मंथन हुआ और सर्वसम्मती से फैसला लिया गया है कि सरकार के पास इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे व सरकार की बीमा योजना पर मंथन करेंगे व अपना खुद का एक कोष बनाने की भी जल्द शुरुआत करेंगे ताकि आगजनी की चपेट मे आए व्यापारी की तत्काल आर्थिक मदद की जा सके। जिससे वो पुन: अपना व्यापार शुरू कर सके।

जल्द इसके लिए कोष इकट्ठा करना शुरू किया जाएगा। व्यापार मंडल जींद के प्रवक्ता व मेन बाजार के प्रधान राजू लखीना ने संगठन का विस्तार व मजबूत करने हेतु अपने सुझाव रखे व विभिन्न संगठनों द्वारा हर साल ले जा रहे टूर को और आकर्षक बनाने के भी सुझाव दिए व व्यापारी के व्यापार बढ़े, इसके लिए खुद व परिवार को ऑनलाइन सामान न मंगवाने की अपील की। बैठक में कार्यकारणी के अन्य साथियों ने भी अपने सुझाव रखे।

इस मौके पर राजेश गोयल के पिता के देहांत होने पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। बैठक में अशोक गुलाटी, सुनील वशिष्ठ, श्याम सुंदर गोयल, राजेश गोयल, जितेंद्र गर्ग, राजेश मक्कड़, अनिल मंगला, अमर अरोडा, गौरव गुंबर, राजकुमार गर्ग, अजय गुलाटी, अजय वर्मा, शिवचरण मोयल, प्रवीण ढींगड़ा, बलजीत रेढू, संजय वर्मा, सुशील बंसल, सुरेश सैनी व विजय बंसल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Jind News : एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जींद में हुई 76759 लोगों की जांच

यह भी पढ़ें : Ambala News : आमजन के हित में काम कर रही नायब सरकार: असीम

यह भी पढ़ें : Ambala News : ‘टाबर उत्सव’ बना अनूठी पहल

SHARE