Jind News : पिछले साल से कम मिल रहे हैं धान 1509 के भाव

0
6
The price of paddy 1509 is less than last year
मंडी में आई धान की फसल। 
  • 5732 क्विंटल धान मंडी पहुंची, भाव 2985 क्विंटल रहा
  •  बीते साल इन दिनों भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल था

(Jind News) जींद। इन दिनों मंडी में धान 1509 की आवक शुरू हो गई है। अब तक मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 5732 क्विंटल धान मंडी आ चुकी है। अब तक सबसे अधिक भाव 2985 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। बीते साल इन दिनों भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल था। बीते साल की अपेक्षा किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास कम भाव मिल रहे है। किसानों को भाव बढऩे की उम्मीद है।

किसानों का कहना है कि इस बार फसल का उत्पादन समय पर धान की रोपाई नहीं होने, कम बारिश के चलते भी फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को जो भाव से उम्मीद है वो भाव भी इस बार नहीं मिल रहा है। बीते साल भाव अधिक थे लेकिन इस बार सीजन की शुरूआत से ही भाव कम किसानों को मिल रहे है। किसान सुखबीर, कुलदीप, राममेहर ने कहा कि किसानों को धान 1509 के भाव से उम्मीद थी।

क्योंकि इस बार उत्पादन धान का कम है। मंडी में जब किसान फसल लेकर आया तो किसानों को बीते साल से कम भाव मिल रहे है। भाव कम मिलने, उत्पादन कम होने से किसानों को आार्थिक नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान की भरपाई भाव बढऩे से ही किसानों को होगी। आवक अब बढऩे मंडी में लगेगी। भाव बढ़े तो किसानों को कुछ फायदा हो सकता है। इस बार धान 1509 की फसल किसानो के लिए अब तक घाटे का सौदा बन रही है।

 

ये भी पढ़ें :  Jind News : मेंटर एप से अधिकारी हर महीने करेंगे स्कूलों का निरीक्षण