Jind News : जिला स्तरीय महोत्सव एक पेड़ मां के नाम लगा विधायक ने की शुरूआत

0
34
The MLA started the district level festival by planting a tree in the name of mother
पौधारोपण करते हुए विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 51 लाख पौधे किए जाएंगे रोपित

(Jind News) जींद। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। पृथ्वी पर पेड़, पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों की कटाई की निंदा की जाती है और सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रचार करती है। इसलिए पेड़ लगाने की जरूरत पर बार.बार जोर दिया जाता है। जीवन में पेड़ो का बहुत ही महत्व है। पेड़ हमें जीवन जीने के लिए वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ ही हमारे सच्चे साथी है। यदि वातावरण में पेड़ नहीं होते तो पृथ्वी पर कभी जीवन संभव होता ही नहीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय में एक पेड़ मां के नाम जिला स्तरीय महोत्सव में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान लघु सचिवालय के पीछे विधायक एवं उपायुक्त महोम्मद इमरान रजा द्वारा सभी अधिकारियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगा कर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 51 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे और जिला में आज के ही दिन दो लाख 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम राज्य स्तरीय कार्यक्रम कैथल जिला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पेड़ ही हमारे जीवन को खुशहाल और प्रकृति को हराभरा बना कर रखते हैं। पेड़ हमें सिर्फ  ऑक्सीजन ही नहीं देते, साथ ही हमें ये छाया, लकडिय़ां, ईंधन, फल और सभी पक्षियों को आसरा भी देते हैं। प्रकृति का दिया हुआ उपहार पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्व रखता है। पेड़ ही हमारे वातावरण को साफ और प्रदूषणमुक्त रखते हैं। यही पर्यावरण के सच्चे योद्धा हैं, जो इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखते है। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से आहवान किया कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करना भी अंत्यत जरूरी है।

प्रतियेागिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 जुलाई को आयोजित ईको क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को जींद के विधायक एवं उपायुक्त द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें ईको क्विज में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह में 12वीं की छात्रा अन्नु को प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की 12 की छात्रा तान्या को द्वितीय, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना से 12वीं के छात्र विशाल को तृतीय स्थान पर आने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पेंटिंग प्र्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल से 8वीं की छात्रा वंदिता को प्रथम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से 8वीं छात्रा आरती को द्वितीय,  राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोखरी की 7वीं छात्रा छवि को तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान पर नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद राकेश सैनी, जिला वन मंडल अधिकारी पवन ग्रोवर, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज,  सिविल सर्जन डा. गोपाल गोयल, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका जाखड़, उप सिविल सर्जन डा. रमेश पांचाल उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें:Jind News : चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगा किया काम