Jind News : टेकराम कंडेला जल्द हो सकते हैं किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल

0
60
Tekram Kandela may soon join a national party
कोर कमेटी के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।

(Jind News ) जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने राष्ट्रीय मुख्यालय पर हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर संयुक्त संगठन के साथ और कौर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कंडेला ने कहा कि हमारा संगठन लंबे समय से पूरे हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तरी भारत में किसान मजदूर व गरीब आदमी की आवाज व सामाजिक मुद्दों को लेकर मजबूती से कार्य कर रहा है। प्रदेश कार्यकारी के पदाधिकारियों का गठन किया जा चुका है। संगठन को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक के 66 गांव के प्रधान व सचिवों की पिछले दिनों सूची जारी की है।

जन कल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा दालमवाला व किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हजूरा सिंह ने कहा कि हमारे कोर कमेटी के पास सभी राजनीतिक दलों के निमंत्रण आ रहे हैं। राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ कई बार मुलाकात हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में कोर कमेटी के सदस्यों की एक अहम बैठक हुई थी। जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों ने कहा था कि जींद जिला हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदू है। यहां से लंबे समय से सरकारें बनती और गिरती है। यह जिला किसान आंदोलन व खाप पंचायत का गढ़ माना जाता है और संघर्ष की धरती है। इसलिए हमारे संगठन की मांग है कि अगर जींद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी की टिकट पर टेकराम कंडेला को चुनाव लड़ाया जाता है तो उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन की शुरुआत के समय टेकराम कंडेला सहित सभी पदाधिकारी ने किसान आंदोलन के समर्थन में बीजेपी से किनारा कर लिया। किसान आंदोलन की जीत दिलवाने में उनकी उनके संगठन की अहम भूमिका रही। तभी से वह किसान व सामाजिक मुद्दों पर मजबूती से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अभेराम कंडेला, धर्मपाल खटकड़, जगदीश खटकड़, नीरज छात्तर,  अजमेर दालमवाला, किसान नेता छज्जू राम कंडेला, रणधीर कंडेला, बलवान, ईश्वर सिंह श्योकंद, रामनिवास डाहौला आदि मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें: Utter Pardesh News : गाजियाबाद में देश का पहला एआई आधारित आंगनबाड़ी केंद्र शुरू

यह भी पढ़ें: Jind News : हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

यह भी पढ़ें: Jind News : रेलवे बारात घर में हुआ निरंकारी इंग्लिश मध्यम संत समागम का आयोजन