Jind News : जींद में भव्य तरीके से मनाया जाएगा तीजोत्सव

0
70
Teej festival will be celebrated in a grand manner in Jind
तैयारियों का जायजा लेते डीसी।

(Jind News) जींद। राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार ने हर वर्ष की भांती इस साल भी तीज उत्सव को और अधिक भव्य और व्यापक तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इस बार तीज उत्सव सात अगस्त को जींद की नई अनाज मंडी में भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लगभग 30 हजार महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने अनाज मंडी में संबधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगाएंगी प्रदर्शनी

तीज उत्सव के दौरान प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा शानदार प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों,  डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा लगाई जाएंगी। लोक कलाओं में माहिर महिलाओं द्वारा खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में देसी खान पान को अनूठे ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।

सभी जिलों से महिलाओं को किया जाएगा आमंत्रित

तीज कार्यक्रम की खासियत ये रहेगी कि हरियाणा के प्रत्येक जिले से महिलाओं को बुलाया जाएगा। उन जिलों की पहचान के लिए अलग.अलग जिले को अलग-अलग कलर कोड दिया जाएगा ताकि उस जिले से आने वाली महिलाएंए उस कलर की चुनरी व उस कलर का रुमाल हाथ पर बांध कर आएंए जिससे जिले की पहचान हो सके।

101 झूले लगाए गए

जींद की अनाज मंडी में करीब 101 झूले लगाए एग हैं। इतना ही नहीं इस त्योहार पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री भी होगी। अनाज मंडी परिसर में करीब 50 स्टॉल लगाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूह की करीब 30 हजार महिलाएं हरियाली तीज महोत्सव में भाग लेंगी। अन्य जिलों से भी महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

हरियाणवीं पारंपरिक व्यंजनों का मेहमान चखेंगे स्वाद

तीज उत्सव में आने वाले मेहमानों के लिए हरियाणवी लोक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दुध, घेवर, पूड़े, गुलगुले, सुहाली पारंपरिक मिठाइयों का विशेष प्रबंध किया जाएगा जो अपनी मिठास से लोगों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा हरियाणवी झूल, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम इस तीज महोत्सव कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

तीज उत्सव को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों द्वारा किया जाएगा। महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा करवाई जाएंगी।

रंग बिरंगे झुले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

उत्सव समारोह में महिलाओं के लिए लगाए गए 101 रंग बिरंगे झुले आकर्षण का केंद्र रहेंगें। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. किरण सिंह ने स्वयं झुले पर झुलकर उसकी मजबूती की जांच की। झुलों को इस तरह आकार दिया गया है कि किसी भी महिला को झुलते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दुल्हन की तरह सजाया गया अनाज मंडी प्रांगण

नई अनाज मंडी का प्रांगण दुल्हन की तरह सजाया गया है। बुधवार सात अगस्त को इस प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की करीब 30 हजार महिलाएं तीज उत्सव की गवाह बनेगी। जिनको मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा तीज उत्सव पर बहनों को दी जाने वाली लाड कोथली भेंट स्वरूप देकर उनका सम्मान किया जाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई भी चीज की कमी न रहे, इसके लिए समय सभी तैयारियां मुक्कमल हैं। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। समारोह में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को एक प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : कानून मंत्री से मिली सर्वजातीय खाप पंचायतें