Jind News : छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाकर किया मतदान के प्रति जागरूक

0
3
Students created awareness about voting by applying mehendi on their hands
हाथों पर मेहंदी लगा कर मतदान के लिए जागरूक करते हुए अधिकारी। 

(Jind News ) जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र से स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुनीता नैन की मौजूदगी में डाहौला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने वाली मेंहंदी रचाई हुई थी।

सभी नागरिक इस लोकतंत्र महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें

इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बीएलओ द्वारा मतदान के प्रति घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है और उन्हें बताया जा रहा है कि सभी नागरिक इस लोकतंत्र महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंनेे कहा कि लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव नजदीक है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी

इसमें सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका वोट कीमती है और इस कीमत को पहचानते हुए सभी 5 अक्टूबर को अपने परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। उचाना विधानसभा क्षेत्र से स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी है। सभी पांच अक्टूबर को मतदान के दिन मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्षों में एक बार आता है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहींए इसका पता पहले अवश्य करना चाहिए। क्योंकि मतदाता सूची में नाम शामिल हुए बिना कोई भी वोट नहीं डाल सकता। मतदाता सूची में नाम शामिल है तो मतदाता पहचान पत्र के बिना भी 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य वीना कुमारए स्कूल के अध्यापकगण व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : Jind News : पांचों विधानसभाओं के लिए मतदान पार्टियों का किया गया द्वितीय रेंडोमाइजेशन