Jind News :खेड़ी मंसानिया गांव के खेल स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिताएं

0
130
Sports competitions held in the sports stadium of Khedi Mansaniya village
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत करते हुए सरपंच कविता देवी।

(Jind News) जींद। खेड़ी मंसानिया गांव के खेल स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। महिला, पुरूषों की रस्सा-कस्सी के अलावा मटका दौड़, रेस, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को सरपंच कविता देवी द्वारा पुरस्कृत किया। 55 किलोग्राम कुश्ती में प्रथम देवा, द्वितीय अंकित, 68 किलोग्राम में जीत प्रथम, द्वितीय अनिल, रेस में बिंटू प्रथम, द्वितीय देवा, दीपक तृतीय स्थान पर रहा। मटका आरती प्रथम, द्वितीय अनिता द्वितीय रही। कविता देवी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों को विशेषकर महिलाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना होता है। महिलाओं को चाहिए कि वो इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अनूप ठेकेदार, नरेंद्र नंबरदार, सतीश, दलबीर, मा. आजाद, शीशपाल, सत्ता फौजी, अशोक जांगड़ा, सुरेंद्र जांगड़ा, सज्जन मेहरा मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Jind News :बारिश से खिले किसानों के चेहरे, आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना