- पार्क बनाने के लिए जमीन खरीद की सरकार से अनुमति लेगी नपा
- उचाना कलां के राजकीय स्कूल के पीछे मैदान में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम
(Jind News) जींद। नगर पालिका उचाना की वार्षिक बैठक बजट 2025-26 को लेकर हुई। बैठक के बाद साधारण बैठक भी हुई। शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के साथ-साथ शहर में पार्कए खेल स्टेडियम निर्माण की मांग भी पूरी हो सकती है। पत्रकार वार्ता में नगर पालिका प्रधान विकास काला ने बताया कि 2025-26 का बजट 12 करोड़ 22 लाख 16 हजार 525 रुपये का है। अनुमानित जो खर्च नगर पालिका का है वो 11 करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपये है। वार्षिक बैठक में पार्षदों ने हिस्सा लिया।
उचाना को साफ -सुथरा बनाने के लिए सफाई की मांग रखी गई है। जो गलियां हैं, उसके निर्माण की मांग भी की है। उचाना में शॉपिंग कांम्प्लेक्स बने इसको लेकर जमीन की तलाश की जा रही है। स्पोर्टस काम्प्लेक्स उचाना में बने उसको लेकर जो उचाना कलां में राजकीय स्कूल एवं तालाब के बीच जो जगह खाली है, वो पर मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी की जा रही है।
जमीन खरीद कर नगर पालिका शहर में पार्क बनाए
शहर में पार्क बनाने के लिए भी सरकार ने अनुमति लेंगे कि जमीन खरीद कर नगर पालिका शहर में पार्क बनाए। पार्क को लेकर बजट नही है, जमीन खरीदने के लिए नगर पालिका के पास खुद की जमीन भी नही है। नगर पालिका या तो जमीन खरीदे या किसी विभाग से खरीदे। शहर में पार्क बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। लड़के, लड़कियों के लिए लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा रहा है जो जल्द शुरू हो जाएगी। ऑडोटोरियम है जिसका प्रोपोजल चला हुआ है, वो भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। गलियों, स्वागत द्वार के जो काम है वो निरंतर चल रहे हंै। उचाना में बिना भेदभाव के विकास कार्य चल रहे है।
नगर पालिका सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि बजट की जो कार्यवाही थी, उसको पूरा करने के लिए वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए बजट को तैयार किया है। ये बजट सभी मुख्यालय में भेजना होता है। बजट को बैठक के पहले पास करवाना होता है।
सभी पार्षदों को बताना होता है कि आने वाले वर्ष में कितना खर्च नगर पालिका करेगी। पार्षदों से जो समस्याएं थी, उनको सुना गया है। मुख्य रूप से स्टेडियम, पार्क की मांग पार्षदों ने की है। उचाना में विकास के कामों को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। भविष्य में भी उचाना नपा एरिया में विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jind News : पौली में महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़