- गणित प्रदर्शनी में आठवीं की मुस्कान और मन्नत रही प्रथम
(Jind News) जींद। डीएन मॉडल विद्यालय में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया। छात्रों के साथ-साथ सभी अध्यापक भी इस प्रदर्शनी को लेकर बहुत उत्साहित थे। अध्यापक सोहन और संजू की देखरेख में इस प्रदर्शनी में विज्ञान व गणित के आकर्षक मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए।
कला परियोजनाएं घर से अवशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण पर आधारित थी। भाषण, गीत और अभिनय के द्वारा बच्चों ने प्रदर्शनी को चार चांद लगाए। प्रदर्शनी के दौरान स्कूल में आए मुख्य अतिथि ने छात्रों से मॉडल संबंधित सवाल पूछे व सभी छात्रों ने सभी सवालों का वालों का संतोषजनक उत्तर दिया।
प्रदर्शनी का समय समय पर का आयोजन करवाना भावी वैज्ञानिक, गणितज्ञ और आविष्कार बनने के लिए प्रेरणा स्त्रोत
विषय विशेषज्ञ केमिस्ट्री अध्यापक कर्मबीरव गणित विशेषज्ञ दीपक ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी का समय समय पर का आयोजन करवाना भावी वैज्ञानिक, गणितज्ञ और आविष्कार बनने के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। गणित प्रदर्शनी में कक्षा आठवीं की मुस्कान और मन्नत ने प्रथम स्थान, आठवीं कक्षा के छात्र इशू ने दूसरा स्थान, ग्यारवीं कक्षा की उज्वल व पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा ग्यारह की छात्रा वंशिका ने प्रथम, ग्यारहवीं कक्षा से अंकित व अतुल, आठवीं कक्षा की तनिष्का व वंशिका ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा से कृष, आर्यन व नौवीं कक्षा से एकता और प्रीति ने सयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोष देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य अवनीश कुमार व लाजवंती ढिल्लो, राज रेढू ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाया। स्कूल निदेशक वीरेंद्र ढिल्लो ने कहा कि विद्यालय समय-समय पर ऐसी प्रदर्शनी करवाता रहेगा ताकि बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हो।
यह भी पढ़ें : Jind News : नर्सरी के बच्चों ने माय फ्रेंड गणेशा गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया