Jind News : भारतीय किसान मजदूर यूनियन की कमान मिली राममेहर कंडेला को

0
127
Jind News : भारतीय किसान मजदूर यूनियन की कमान मिली राममेहर कंडेला को
राममेहर कंडेला।
  • जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने बैठक कर लिया निर्णय

(Jind News) जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने राष्ट्रीय मुख्यालय पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक की। बैठक में हरियाणा प्रदेश के जनकल्याण मंच की व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की कमान राममेहर कंडेला को सौंपी गई।

इसी प्रकार दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार गोंड को सौंप गई है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के कई अहम जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई संजय भारद्वाज सोनीपत, सुरेंद्र सिंह यादव महेंद्रगढ़, सुखबीर अंबाला, धर्मवीर रेढू गुरुग्राम, हरपाल सैनी फरीदाबाद, जोगिंदर ठेकेदार रोहतक, जसमेर जागलान पानीपत, अजमेर दालमवाला जींद, संदीप सिसाय हिसार, संजय बाढसा झज्जर, जयप्रकाश मलिक कुरुक्षेत्र को संगठन के जिला प्रधानों की जिम्मेदारी सौंप गई है।

किसानों व सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लंबे समय से पूरे उत्तरी भारत में कार्य कर रहा

इसी प्रकार दिल्ली के नंदीराम पालम, धर्मपाल रेढू नजफगढ़, दौलतराम भारद्वाज नरेला, आनंद सिंह नांगलोई, रोहताश पीरागढ़ी, राजाराम गोयत मुंडका, कृष्ण फौजी उत्तम नगर को दिल्ली के इलाकों की अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंप गई है। कंडेला ने कहा कि किसानों व सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लंबे समय से पूरे उत्तरी भारत में कार्य कर रहा है। 26 जनवरी के बाद दिल्ली के नजफगढ़ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

जनकल्याण मंच अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरा दालमवाला, अभेराम कंडेला  व राममेहर कंडेला ने कहा कि बैठक में राममेहर कंडेला व अन्य नियुक्तियां जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा की गई हैं, इससे संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। राममेहर कंडेला राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के पुत्र हैं जो 2005 से 2012 तक इंडियन नेशनल युवा के प्रधान महासचिव पद पर काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर तेजस प्रतिमान का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन