- विरोधी पार्टियों के गलत प्रचार की वजह से हारी विधानसभा और लोकसभा सीट हारी : रेखा शर्मा
(Jind News) जींद। जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में भाजपा की राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा पहुंची और जनसभा को संबोधित किया। रेखा शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है और जुलाना में भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा। विरोधी पार्टी के लोगों ने गलत प्रचार कर दिया था, एक समय था जब लोग बहकावे में आ गए थे लेकिन अब नही आएंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार के साथ लोग चलेंगे।
पूरा प्रदेश भाजपा के साथ हैं। रात के 12 बजे भी मुख्यमंत्री मिलते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के मंत्री और सांसद की हर सीट पर जिम्मेवारी लगाई गई है। रेखा शर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार डा. संजय के पक्ष में वोट करने की अपील की। रेखा शर्मा की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी का पटका पहन लिया। रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा में एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डा. संजय जांगडा, सत्यवान खटकड़, डा. पुष्पा तायल आदि मौजूद रहे।
महिलाएं होंगी सशक्त को होगा अच्छे समाज का निर्माण: रेखा शर्मा
जुलाना कस्बे के ब्रह्माकुमारी केंद्र में शिव जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। केंद्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि महिला अगर सशक्त होगी तो ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को पूरा मान सम्मान देने का काम किया है।
दिल्ली में हरियाणा की बेटी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला हितैषी होने का प्रमाण दिया है। महिलाओं को भी चाहिए कि वो जिस तरह से बेटे की परवरिश करती हैं उसी तरह बेटी की भी करें। अगर बेटी सशक्त होगी तो आगे आने वाली पीढियां भी सशक्त बनेंगी। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नही हैं।
हम 50 प्रतिशत हैं तो अपना हक मांगना शुरू करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, सीमा बीके बहन, ज्योति बीके बहन, सुशील कुमार, महावीर, बजरंग, भीम आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Jind News : हरिगढ़ के स्थापना पर हुआ समरस गंगा ग्राम उत्सव