Jind News राजकुमार गोयल इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित

0
156
Rajkumar Goyal honored with Indian Icon Award 2024

जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान बेस्ट सोशल वर्कर आफ द ईयर की श्रेणी में दिया गया है। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। राजकुमार गोयल को मिले इस सम्मान पर शहर की विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। राजकुमार गोयल जींद के समाजसेवी हैं। वे पिछले लगातार 25 सालों से समाज सेवा से जुड़े हैं।

सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें दिया गया यह सम्मान

उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनका योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण,  वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर इत्यादि क्षेत्रों में विशेष रूप से उल्लेखनीय है। समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में बढ़ रहे विवादों को पंचायती तौर पर निपटाने  में भी वे हमेशा अग्रणी रहते हैं। उनका गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा योगदान है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए भी उन्होंने कई अच्छी पहल की हैं। पर्यावरण और वृक्षारोपण को लेकर को भी लेकर वे समय समय पर कार्य करते रहते हैं। स्वच्छता अभियान में भी वे सक्रिय रहे हैं। वे समय- समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करते रहते है। वे सामाजिक न्याय के तहत गरीब व दबे कुचले लोगों की आवाज भी उठाते रहते हैं। कोरोना काल में भी उनके द्वारा किए गए कार्यो को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से न डरते हुए अस्पतालों में जा-जा कर मरीजों की जो सेवा की वह अपने आप में एक उदाहरण है।