Jind News : रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर चलाया चेकिंग अभियान

0
7
Railway police conducted checking campaign at the junction
रेलवे जंक्शन पर गश्त करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी और पुलिसबल। 
  • त्योहारी सीजन को लेकर स्टेशन की बढ़ाई सुरक्षा

(Jind News) जींद। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़भाड़ बढऩे लगी है। ऐसे में रेलवे पुलिस ने सुरक्षा को बढा दिया है। सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों में यात्री दीपावली और छठ पूजा पर्व पर अपने-अपने घर जाने लगे हैं। रोजाना जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्लेटफार्म पर भी अतिरिक्त पुलिसबल को तैनात कर दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान विनोद कुमार ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान नहीं लेने और संदिग्ध दिखाई देने पर उसकी जानकारी तुरंत जीआरपी को दें। उन्होंने कहा कि दीपावली, छठ पूजा पर बिहार,  यूपी, छत्तीसगढ़ जाने वाले प्रवासी लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण स्टेशन पर हर समय भीड़ बढ़ गई है। कुछ आपराधिक तत्व उनकी भाषा में बात कर पहले उन्हें अपना बनाते हैं और फिर उनके साथ चोरी, लूट जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

उन्होंने यात्रियों को ऐसे लोगों से सावधान रहनेए संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखने पर तुरंत सूचना देें। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर पुलिस के जवानों को सादे कपड़ों में भी तैनात कर दिया है जो यात्रियों पर पूरी नजर रखेंगे। आने-जाने वाले यात्रियों के सामानए टिकटए नाम.पता व अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। स्टेशन पर ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है।

 

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : बुधादित्य योग में तीन ग्रहों के शुभ प्रभाव के साथ मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व