Jind News : प्रशासन की सख्ती से चली प्राइवेट बसें, दिनभर रही मारामारी

0
60
Private buses ran due to the strictness of the administration, there was fighting throughout the day
रोडवेज बस में सवार होते हुए महिलाएं। 
  • महिला यात्रियों को नहीं आने दी गई कोई परेशानी : नरोत्तम शर्मा

(Jind News) जींद। रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज विभाग द्वारा बहनों के लिए मुफ्त की गई यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भी परेशानी कम नहीं हुई। हालांकि रोडवेज अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए थे कि जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है वहीं अतिरिक्त बस को चला दिया जाएगा और बहनों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ जींद-रोहतक, जींद-हिसार, जींद-कैथल, गोहाना, नरवाना व बरवाला रूटों पर ही। इन रूटों पर प्रशासन की सख्ती के बाद प्राइवेट बसें भी चली। जिससे बहनों को कुछ राहत मिली। बस अड्डा पर बहनों को बसों के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही जैसे ही कोई बस बूथ पर लगती तो उसमें चढऩे की होड लग जाती।

प्राइवेट बसों की मनमानी पर प्रशासन ने लगाई रोग

रविवार को प्राइवेट बसों ने आदेशों को दरकिनार करते हुए दोपहर 12 बजे के बाद प्राइवेट बसों का संचालन कम कर दिया था। इनमें से रविवार दोपहर बाद प्राइवेट बस विभिन्न रूटों पर टाइम मिस रहे थे। जिसमें असंध रूट पर आठ, नरवाना रूट पर आठ, पानीपत रूट पर दस, गोहाना रूट पर दस, हांसी रूट के 18 व बरवाला रूट के पांच टाइम मिस थे। वहीं भिवानी, कैथल, रोहतक व कुरुक्षेत्र जैसे रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के चलते लंबे रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों को लोकल रूट पर चलाया गया था। जिसके चलते गुरुग्राम व दिल्ली जैसे लंबे रूट पर दोपहर बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को ऐसा न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि अगर किसी भी प्राइवेट बस संचालक के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके चलते सोमवार को प्राइवेट बस चलने से महिला यात्रियों व बच्चों को थोड़ी राहत मिली।

बस अड्डा पर रही महिलाओं की भीड़, पुलिसबल रहा तैनात

सोमवार को पूरा दिन महिला यात्रियों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा रहने के कारण संख्या ज्यादा रही। ऐसे में पूरे दिन बस स्टैंड के हर बूथ पर निर्धारित स्थान पर जाने के लिए महिला यात्री काफी संख्या में मौजूद रही। वहीं जो महिलाएं रविवार को भाई को राखी बांधन के लिए गई हुई थी वह सोमवार को अपने घर वापस आई तो दोपहर बाद फिर से बसों के माध्यम से वापस आई। सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डा पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

महिला यात्रियों को नहीं आने दी गई कोई परेशानी : नरोत्तम शर्मा

जींद डिपो के संस्थान प्रबंधक नरोत्तम शर्मा ने बताय कि महिला यात्रियों को निर्धारित स्थान पर जाने में किसी प्रकार की पेरशानी नहीं होने दी गई। जिस रूट पर महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा होती दिखाई दी, उस रूट पर रोडवेज बसों को सुचारू रूप से चलाया गया। रक्षा बंधन के उपलक्ष में महिला यात्रियों व उनके साथ 15 साल तक के बच्चों के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसों में सोमवार रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा है। वहीं अगर कोई प्राइवेट बस चक्कर मिस करती है तो इसके बारे में डीटीओ कार्यालय के अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : जिलाभर में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का पर्व