- मृतका के गले में निशान, गला घोंट कर हत्या की आशंका
- गैंग रेप पीडि़ता भी नशे की आदी, हत्या के बाद एक आरोपित लेटा गया चारपाई पर
(Jind News) जींद। महिला से दुष्कर्म कर उसकी पांच वर्षीय बेटी की हत्या करने पर शहर थाना पुलिस ने गैंगरेप पीडि़ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को दफनाए गए बालिका के शव की दशा खराब होने के चलते जींद नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने पोस्टमार्ट के लिए खानपुर पीजीआई खानपुर रेफर किया है।
शुक्रवार का पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी बस्ती में पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम उस स्थान पर भी पहुंची जहां पर महिला से गंैग रेप हुआ। टीम ने वहां से मिट्टी के कुछ नमूने भी लिए हैं। साथ टीम ने झोपड़ी का भी निरीक्षण किया। जहां पर बालिका मृत पाई गई थी। जिन लोगों पर गैंग रेप तथा बालिका की हत्या के आरोप लगे हैं, उनमें दो जुनायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटी की हत्या कर शव को बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही दफना दिया गया था
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना 21 अप्रैल रात को हुई थी ओर उसी रात उसकी पांच वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही दफना दिया गया था। उसी सुबह महिला ने अपने पति को दुष्कर्म के बारे में बताया था। जिसके बाद 23 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी गई।
गुरूवार रात को डूयटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे शव का निकाल नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर शुक्रवार को चिकित्सकों ने बालिका के शव की दशा को देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सक बोर्ड ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग रेप पीडि़ता शराब की आदी है। घटना वाली रात को उसका पति शराब देकर रोटी मांगने चला गया। देर रात को आने के बाद वह सो गया लेकिन उसकी पत्नी अलसुबह वापस लौटी। सुबह जब वे सोकर उठे तो बालिका भी अपने भाई के पास चारपाई पर कंबल में लेटी हुई थी।
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बालिका के पिता ने बताया कि रात को एक आरोपित उसकी बेटी को घर चारपाई पर लेटा गया था। वह खुद भी शराब के नशे में था। उसने ज्यादा ध्यान नही दिया। सुबह जब बच्चों को उठाया तो उसकी बेटी मृत थी। हालांकि उसकी पत्नी ने चार लोगों द्वारा गेग रेप करने के बारे मे जरूर बताया था।
शहर थाना के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बालिका के शव का पोस्टमार्टम खानपुर पीजीआई में करवाया गया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Jind News : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य पहुंची जींद