Jind News : ब्राह्मण समाज को विधानसभा चुनाव में 20 टिकट दें राजनीतिक दल : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता

0
92
Political parties should give 20 tickets to Brahmin community in assembly elections: Surendra Sharma Barota
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता।

(Jind News ) जींद। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज की मांग है कि राजनीतिक दल ब्राह्मण को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं। जहां ब्राह्मण जीतने की स्थिति में हैं। वहां से ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार को उतारा जाए। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज की अनदेखी करेंगे तो ब्राह्मण समाज कड़ा निर्णय लेगा। प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता सोमवार को ब्राह्मण धर्मशाला मेेंं पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कमेटी का गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकटों से मांगें जाएंगे। उसी कड़ी में वह जींद पहुंचे हैं। बड़ौता ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद बिना सत्ता की राह आसान नहीं है।

ब्राह्मण अपना हक मांग रहे

यदि राजनीतिक दलों को ब्राह्मणों का आशीर्वाद चाहिए तो कम से कम 20 विधानसभा क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज को टिकट दें। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के बाद ब्राह्मण सभा की प्रदेश स्तरीय कमेटी समीक्षा करेगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा। ब्राह्मण सभा जींद के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सर्व समाज को साथ लेकर चलता है और सभी लोग ब्राह्मणों को आदर सम्मान करते हैं। ब्राह्मण अपना हक मांग रहे हैं। जहां पर ब्राह्मण समाज का प्रभाव है, वहां से ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार को ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाए। जिला ब्राह्मण सभा कैथल के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करना राजनीतिक दलों के लिए सहीं नहीं होगा। ब्राह्मण ने जब-जब किसी पार्टी का साथ दिया है, वह पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में पहुंची है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह ब्राह्मण समाज को विधानसभा चुनाव में 20 टिकट दें और ब्राह्मणों का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, मनवीर शर्मा, लेखराज शर्मा, कृष्ण शर्मा, ईश्वर शर्मा, रमेश शर्मा, पवन पौली आदि मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : मतदान व मतगणना के दिन रहेगा ड्राई-डे