Jind News : भाजपा व जजपा को छोड़ कर किसी भी पार्टी से गठबंधन के विकल्प खुले : चढूनी

0
115
Options are open for alliance with any party except BJP and JJP: Chaduni
पत्रकारों से बातचीत करते गुरनाम सिंह चढूनी।

(Jind News) जींद। किसान यूनियन से राजनीति में आए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन करने के पीछे का मकसद जनता को सुविधाएं देना है। आज गंदी होती जा रही राजनीति में स्वच्छ लोगों का आना जरूरी है। चढूनी ने कहा कि भाजपा व जजपा को छोड़कर उनकी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन कर सकती है। उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। फिलहाल उनकी किसी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है। अगले एक सप्ताह में वह इसका भी खुलासा कर देंगे।

चढूनी ने कहा कि वह 32 साल से किसानों के लिए आंदोलन कर रहे

गुरनाम सिंह चढूनी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गंदी राजनीति को शुद्ध करने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया है। आज देश व प्रदेश में राजनीति इतनी गंदी हो चुकी है कि उससे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग केवल अपनी चौधर चमकाने और पैसा कमाने के लिए राजनीति कर रहे हैंए लेकिन संयुक्त संघर्ष पार्टी केवल जनता की सेवा के लिए ही मैदान में उतरी है। न्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो फिर संयुक्त संघर्ष पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चढूनी ने कहा कि वह 32 साल से किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए उनको हर किसी की जरूरतों तथा उनके लिए जरूरी योजनाओं के बारे में पता है। इसलिए पार्टी के घोषणा.पत्र में सभी के लिए विशेष योजनाएं रखी गई हैं। इस मौके पर अनिता सुदकैन भी मौजूद रही। चढूनी ने कहा कि पूरे देश का पैसा केवल चंद लोगों के पास ही है। इसलिए इस देश में समानता नहीं है। उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समानता लाना है। बड़े.बड़े उद्योगपति सत्ताधारी तथा विपक्षी पार्टियों को पैसा देता हैए इसलिए जब भी कोई भी पार्टी सत्ता में आता है तो उसका लाभ पैसा कमाने के लिए करते हैं। ऐसे में इस परिपार्टी को खत्म करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Jind News : अलग-अलग कामों को लेकर नपा ने लगाए 61 लाख के टेंडर

 यह भी पढ़ें: Jind News : प्रदेशभर के छह अस्पतालों में आईसीयू के लिए छह चिकित्सक होंगे भर्ती

 यह भी पढ़ें: Jind News : जहां चुनाव नजदीक हो वहां पहुंच जाती है ईडी : बृजेंद्र सिंह