jind News : जींद में एक बार फिर विधायक पुत्र आमने-सामने

0
149
Once again MLA's sons face to face in Jind
भाजपा प्रत्याशी डॉ . कृष्ण मिड्ढा।
  • एक बार पिता तो दूसरी बार आमने-सामने होंगे विधायक बेटे

(Jind News ) जींद। जींद विधानसभा सीट पर एक बार फिर से विधायक पुत्र आमने-सामने हैं। जबकि एक बार दोनों के पिता भी आमने-सामने हो चुके हैं। स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा के बेटे डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा से व कांग्रेस से स्व. मांगेराम गुप्ता के बेटे महाबीर गुप्ता ने दलबल के साथ

Once again MLA's sons face to face in Jind
कांग्रेस प्रत्याशी महाबीर गुप्ता।

है। वर्ष 1967 से लेकर 2019 तक जो भी चुनाव हुए हैं उन पर नजर डाली जाए तो अबतक आठ बार महाजन समुदाय के विधायक बने हैं। जबकि जाट समाज से 1972 में दलसिंह जींद विधानसभा से विधायक बने थे। जबकि विस चुनाव समेत चार बार पंजाबी समुदाय से विधायक बने हैं। एक बार बीसी समुदाय से प्रो. परमानंद वर्ष 1987 में विधायक बने थे। वर्तमान विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा पंजाबी समुदाय से हैं।

वर्ष 2009 में स्व. डॉ . हरिचंद मिड्ढा ने की थी जीत दर्ज

वर्ष 2009 से पहले जींद में विधायकी स्व. मांगेराम गुप्ता व बजृमोहन सिंगला के इर्द-गिर्द घूमती थी। वर्ष 2009 में इनेलो ने स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा की समाजेसवा को देखते हुए पहली बार टिकट दी थी। चिरपरिचित अंदाज में उनके सामने कांग्रेस से मांगेराम गुप्ता रहे। इस चुनाव में पहली बार में ही स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा ने कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता को मात दी थी। डा. मिड्ढा ने 34057 मत, मांगेराम गुप्ता ने 26195 मत व हरियाणा जनहित कांग्रेस से बृजमोहन सिंगला ने 11141 मत हासिल किए थे। इसी तरह वर्ष 2014 विस चुनाव में भी डा. हरिचंद मिड्ढा ने लगातार जीत हासिल की थी। डा. हरिचंद मिड्ढा ने 31631 मत, भाजपा के सुरेंद्र बरवाला ने 29374 मत व कांग्रेस के प्रमोद सहवाग ने 15267 मत हासिल किए थे। वहीं वर्ष 2019 में विधायक रहे स्व. हरिचंद मिड्ढा की मौत के बाद उपचुनाव हुआ था। स्व. हरिचंद मिड्ढा के बेटे डा. कृष्ण मिड्ढा ने इनेलो को छोड़ कर भाजपा ज्वायन कर ली थी। डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लडा। इस उपचुनाव में 12930 मत से डा. मिड्ढा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 में ही विस चुनाव हुआ। जिसमें डा. कृष्ण मिड्ढा ने 58370 मत व जजपा के प्रत्याशी रहे महाबीर गुप्ता ने 45862 मत हासिल किए थे। डा. मिड्ढा ने 12508 मतों से जीत हासिल की थी।

 

 

यह भी पढ़ें: Jind News : छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया