Jind News : रेलवे बारात घर में हुआ निरंकारी इंग्लिश मध्यम संत समागम का आयोजन

0
66
समागम को विचार रखते हुए वक्ता।
समागम को विचार रखते हुए वक्ता।
  • अंग्रेजी माध्यम समागमों का मूल उद्देश्य किसी एक भाषा का विस्तार नहीं बल्कि आध्यात्मिक संदेश का वैश्विक विस्तार : अजय महाराज

(Jind News ) जींद। रेलवे बारात घर में रविवार को संत निरंकारी मिशन की और से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशन में निरंकारी इंग्लिश मध्यम संत समागम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में जींद के अलावा नरवाना, डाहौला, जुलाना, सफीदों, बड़ौदा, बीबीपुर समेत पूरे सिरसा व फतेहाबाद जिले से भी निरंकारी श्रद्धालु पहुंचे। जहां एक तरफ धर्मप्रेमियों ने अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में आनंद प्राप्त किया वहीं नवागंतुक और जिज्ञासु भी पहुंचे। जो पंजाब के गोबिंदगढ़ से पहुंचे प्रचारक अजय गुप्ता के विचारों से प्रभावित हुए। सत्संग समाप्ति के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे की भी व्यवस्था की गई।

आज दुनियाभर में निरंकारी मिशन सत्य का संदेश दे रहा है और दुनिया इस संदेश को स्वीकार भी कर रही

प्रचारक महात्मा अजय ने कहा कि पूरी दुनिया में अध्यात्म का संदेश देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भाषा इंग्लिश में संवाद कर पाने वाले विद्वान प्रचारकों की जरूरत को देखते हुए सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने अंग्रेजी माध्यम संत समागमों की शुरुआत की थी। उनके इस दूरगामी फैसले की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही है। वो चाहते थे कि भारत की धरती से निकला यह सच का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचे और उनके इस विचार का नतीजा है कि आज दुनियाभर में निरंकारी मिशन सत्य का संदेश दे रहा है और दुनिया इस संदेश को स्वीकार भी कर रही है। अंग्रेजी माध्यम समागमों का मूल उद्देश्य किसी एक भाषा का विस्तार नहीं बल्कि आध्यात्मिक संदेश का वैश्विक विस्तार है। आज बड़ी संख्या में बच्चे दूर देशों में जा रहे हैं और वहां जा कर जहां ये भौतिक उन्नति करेंगे वहीं अपनी और दूसरों की आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम बनेंगे। कार्यक्रम में अनेकों महिला श्रद्धालुओं ने भी शब्द गायन, भजन, विचार के जरिये अपने भाव हिंदी व इंग्लिश दोनो माध्यमों में व्यक्त किए।

संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने गोबिंदगढ़ से आए ज्ञान प्रचारक महात्मा अजय गुप्ता जी का अभिनंदन करते हुए उनके और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि उनके विचारों से दिशा प्राप्त कर जहां टोहाना जोन लाभान्वित हुआ है वहीं स्थानीय धर्म प्रेमी सज्जनों को भी आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्थानीय संयोजक मोहन लाल,  क्षेत्रीय संचालक सतीश शर्मा व अन्य प्रबंधकगणों व सेवादल का भी धन्यवाद किया।

 

 

यह भी पढ़ें: Utter Pardesh News : गाजियाबाद में देश का पहला एआई आधारित आंगनबाड़ी केंद्र शुरू

यह भी पढ़ें: Jind News : हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

यह भी पढ़ें: Jind News : सावन शिवरात्रि पर आज श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव का अभिषेक