• दो वार्डों में हुई सर्वसम्मति, 11 पार्षद उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन
  • चुनाव की फिल्डिंग तैयार, उम्मीदवार द्वार-द्वार

(Jind News) जींद। जुलाना कस्बे में शहर की सरकार बनाने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी ताल ठोकने वाले अब प्रधान पद के लिए नौ व पार्षद पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। बुधवार को 11 बजे से लेकर तीन बचे तक नामांकन वापस लेने के लिए समय दिया गया था। ऐसे में प्रधान पद के छह उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने वालों में से आनंद लाठर, तरूण गर्ग, शमशेर सिंह, सत्यवान खटकड़, प्रीति और जयभगवान शामिल हैं।

चुनावी मैदान में सुनील कुमार, कौशल कुमार,  मोहिंद्र सिंह, डा. संजय जांगड़ा, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह, ठंडीराम,  जोगेंद्र सिंह और वकील बचे हुए हैं। तीन बजे के बाद प्रधान और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटे गए। एक ही पसंद के चुनाव चिन्ह को देखते हुए पर्चा डालकर निशान वितरित किए गए।

दिन भर चला पंचायतों का दौर

बुधवार को प्रधान पद के लिए जातीय समीकरण साधने के लिए पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा। इसी को लेकर पूर्व प्रधान की पत्नी प्रीति, पूर्व उपप्रधान शमशेर, आनंद लाठर ने नामांकन वापस लेना पड़ा और वाडों में पार्षदों के सर्वसम्मति के लिए भी जोर लगाया गया लेकिन दो वार्डों को छोड़ कर सर्वसम्मति नही हो पाई।

उधर, भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे सत्यवान खटकड़ को भी भाजपा नेता मनाने में कामयाब रहे। सत्यवान खटकड़ ने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा का समर्थन किया।

दो वार्डों से पति पत्नी मैदान में

जुलाना नपा के पूर्व उप प्रधान विजय बैरागी और उनकी पत्नी सुमित्रा चुनावी मैदान में हैं। पहले विजय बैरागी वार्ड छह से पार्षद थे। अबकी बार विजय बैरागी वार्ड नंबर 7 से चुनावी मैदान में हैं तो उनकी पत्नी सुमित्रा वार्ड 14 से चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 7 बीसी ए के लिए आरक्षित है तो वार्ड 14 महिला के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : प्रधानमंत्री की वजह से दुनिया में बज रहा भारत का डंका : सांसद किरण चौधरी