Jind News : नरवाना विधायक कृष्ण बेदी ने राज्य मंत्री की शपथ लेकर नरवाना का 15 वर्ष का सूखा किया खत्म

0
10
Narwana MLA Krishna Bedi ended the 15-year drought of Narwana by taking oath as State Minister
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शपथ लेते हुए।
  • अबतक नरवाना से बने विधायक रह रहे थे विपक्ष में
  • 1992 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से भूगोल में मास्टर ऑफ  साइंस की डिग्री ले चुके हैं बेदी
  • वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे बेदी
  • बेदी के राजनीतिक कौशल को देखते हुए भाजपा सरकार में लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएं मिली

(Jind News) जींद। नरवाना विधायक कृष्ण बेदी ने राज्य मंत्री की शपथ लेकर नरवाना का 15 वर्ष का सूखा खत्म किया है। पिछले 15 वर्षों से नरवाना विधानसभा चुनाव आरक्षित सीट होने की वजह से यहां से जो भी विधायक चुना जाता था वो विपक्षी दल से होता था। पहले इनेलो से पिरथी नंबरदार दो बार विधायक चुने गए थे। उसके बाद पिछली बार जेजपी विधायक रामनिवास सुरजाखेडा नरवाना से चुने गए थे।

वैसे तो वो गठबंधन सरकार के विधायक थे लेकिन अपनी पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनकी पटड़ी नहीं बैठ पाई और वो गठबंधन सरकार के विधायक होते हुए भी विपक्ष के विधायक बने रहे और हल्के में कोई ज्यादा विकास कार्य नहीं करवा सके। वैसे वो विकास होने का दावा करते रहे लेकिन उपमुख्यमंत्री की नाराजगी की वजह विकास कार्यों में कुछ ज्यादा प्रगति नहीं हो सकी और कागजों में ही विकास होता रहा। इसलिए 15 वर्षों से सारे विकास कागजों में ही होते रहे। जमीं पर कोई ज्यादा विकास नहीं हुआ। अब कृष्ण बेदी के मंत्री बनने के बाद एक आशा की किरण जगी है।

1992 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से भूगोल में मास्टर ऑफ  साइंस की डिग्री ले चुके हैं बेदी

57 वर्षीय कृष्ण बेदी ने वर्ष 1992 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से भूगोल में मास्टर ऑफ  साइंस की डिग्री ली थी। बेदी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने उनके राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी हैं। बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबियों में से एक हैं। वर्ष 2024 में भी वह शाहबाद विधानसभा से भाजपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन इस बार भाजपा ने उनको नरवाना विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और यहां पर उन्होंने जीत हासिल की। कृष्ण बेदी भाजपा का प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार का दायित्व भी निभा चुके हैं।

पहले भी रह चुके मंत्री कृष्ण बेदी

वर्ष 2014 की तरह ही 2024 में भी उनको विधायक बनने के बाद मंत्री पद दिया गया है। वो एससी समाज के भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल हैं और पहले भी वह मंत्री रह चुके हैं। कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का प्रचम लहराया है। कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। अब भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार बेदी जो कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। इससे पहले मनोहरलाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नरवाना का विकास ही उनका मूल उद्देश्य : बेदी

राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नरवाना का विकास ही उनका मूल उद्देश्य है। जो मूलभूत समस्याएं नरवाना झेल रहा है, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। विकास कार्य भी ज्यादा से ज्यादा करवाया जाएगा। जिससे नरवाना ने जो सुखा 15 साल तक झेलना पड़ा है, उसको नरवाना हलका निवासी भूल जाएंगे। बेदी ने कहा कि शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदेश देते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के करीब दो माह का कार्यकाल देखा है।

जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दो माह में ही प्रदेश की जनता के लिए अनेक फैसले लिए हैं अब उन्हें आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम किया जाएगा। जनता ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देकर विकास की राह चुनी है। सरकार का हर एक मंत्री हरियाणा प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाने का काम करेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News : सीएम शपथ समारोह में गई जींद डिपो गई से 139 बसें