Jind News : मोतीलाल स्कूल ने साइकिल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

0
12
Motilal School organized a bicycle rally to spread the message of cleanliness
जागरूकता रैली निकालते हुए कैडेट्स।
  • महात्मा गांधी ने हमेशा स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना : रविंद्र कुमार

(Jind News) जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय प्राचार्य, हेड कोऑर्डिनेटर, कैडेट्स और अध्यापिकाओं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम थी बल्कि यह गांधीजी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का भी एक प्रयास था।

साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना

इस कार्यक्रम का आयोजन सुमन की अध्यक्षता में हुआ और उन्होंने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। महात्मा गांधी ने हमेशा स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना है और इस रैली के माध्यम से छात्रों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य रविंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि स्वच्छता केवल एक शारीरिक क्रिया नही बल्कि एक मानसिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और इसके लिए हमें खुद पहल करनी होगी। कैडेट्स ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई नारे लगाए। जिसमें स्वच्छता ही सेवा है, हम सबका है यह अभियान, स्वच्छ भारत का सपना महान। रैली के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्लेकार्ड और बैनर भी ले रखे थे। छात्रों ने रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत कार्य नही बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।

सभी को मिलकर अपने समुदाय को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना चाहिए। रैली के दौरानए छात्रों ने कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान उन्होंने छात्रों और स्थानीय लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम,  जैसे साइकिल चलाना, हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

 

 

ये भी पढ़ें : Bhiwani News : सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है: डीएसपी अशोक कुमार