- सरकारी अस्पताल में पांच चिकित्सकों के पद खाली, भ्रष्टाचार की नही हुई जांच
(Jind News) जींद। जुलाना हलके से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने विधानसभा सत्र के दौरान जुलाना हलके की समस्याएं उठाई। विनेश फोगाट ने कहा कि जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात चिकित्सकों के पद हैं जिनमें से पांच पद खाली हैं। केवल दो चिकित्सकों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। जुलाना हलके के लोगों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन नही है।
1000 की जनसंख्या पर एक चिकित्सक नियुक्त
जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। सरकार द्वारा आंकड़े पेश किए गए हैं कि 1000 की जनसंख्या पर एक चिकित्सक नियुक्त किया गया है लेकिन जुलाना के आंकड़े कुछ ओर ही ब्यान कर रहे हैं। डॉक्टर को भगवान मानते हैं। अस्पताल में जिंदगी मिल भी जाती है और चली भी जाती है। स्वास्थ्य की सुविधा बहुत जरूरी है। अस्पताल में सफाई नाम की कोई चीज नही है।
शादीपुर, बुढ़ाखेड़ा, अकालगढ़ गांव में पानी का स्तर काफी ऊपर आ चुका है। कई बार तो फसल भी नही बोई जाती है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। जुलाना क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। जींद पूरे प्रदेश का दिल है लेकिन वो दिल इतना बीमार है कि धड़क भी नही पा रहा है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नही
ड्रेन की मिट्टी कट जाती है। सुंदर ब्रांच नहर में पानी नही जाता। ड्रेन को पक्का किया है। जो मुद्दे हैं उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने जुलाना में एक सड़क बन रही थी, जिसका मुआयना किया तो उस का रोड़ा पेपर में आठ इंच का था लेकिन चैक करने पर पता चला कि उसमें अढाई इंच भी रोड़ा नही मिला।
उस भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नही हो पाई है। इसकी शिकायत मंत्री तक की गई है। सबूत भी पेश किए गए हैं लेकिन कोई भी अभी तक जांच नही हो पाई है।
यह भी पढ़ें : Jind News : बाबा श्याम की निशान यात्रा निकली धूमधाम से